सवाई माधोपुर

VIDEO. बीट वाइज होगी रात्रि पुलिस गश्त

पुलिस महानिदेशक ने जारी किए निर्देश एक फरवरी से लागू होगी नई व्यवस्था
2 min read
patrika
police station

सवाईमाधोपुर.
जिले में बढ़ते अपराधों व आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस ने अपने रात्रि गश्त करने के प्रारूप व तौर तरीकों मेें बदलाव करने की योजना बना ली है। नई योजना के तहज अब पुलिस के जवान बीट वाइज रात्रि गश्त करते नजर आएंगे। इसके लिए पुलिस महानिदेशक ने गत दिनों प्रदेश भर में निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था को एक फरवरी से लागू किया जाएगा।

यह रहेगी व्यवस्था
नई व्यवस्था के तहत पुलिस कर्मियों को बीज वाइज रात्रि गश्त करनी होगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों की अलग- अलग बीट निर्धारित की जाएंगी। हर एक बीट में एक उपस्थिति रजिस्टर भी होगा। जिसमें पुलिसकर्मियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।प्रत्येक थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के लिए पुलिस कर्मियों की अलग- अलग बीट निर्धारित की जाएंगी। वहीं बीट में अलग- अलग स्थान निर्धारित कर वहां चेकिंग बुक भी रखी जाएगी। इस चेकिंग बुक में वहां के अपराधियों, धार्मिक व पर्यटन स्थलोंं , सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानोंं की जानकारी दर्ज होगी।
यह जानकारी करनी होगी दर्ज
पुलिस कर्मियों के एक थाना क्षेत्र की प्रत्येक बीट में कम से कम चार स्थानों पर चेकिंग बुक रखवाई जाएगी। इसमें रात्रि गश्त में तैनात पुलिस कर्मियों को पद नाम , नाम, मोबाइल नम्बर, समय आदि जानकारियां दर्ज करनी होगी। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों की जांच करने वाले अधिकारियों को भी ऐसा ही करना होगा। गश्त खत्म होने के बाद थाने के ड्यूटी ऑफि सर सभी चेकिंग बुक को इक्कठा करके जांच करेंगे। चेकिंग बुक के आधार पर ही पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की हाजिरी लगाई जाएगी।

रात्रि गश्त में यह करेंगे पुलिस कर्मी
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कर्मी धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की निगरानी के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेंगे, हिस्ट्रीशीटरों की भी जांच की जाएगी। बाजार व रिहायशी इलाकोंं के चौकीदार आदि को भी रात्रि गश्त में शामिल किया जाएगा।

इनका कहना है....
अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अब बीट वाइज रात्रि गश्त की योजना तैयार की गई है। इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
- समीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर।

Updated on:
19 Jan 2019 01:26 pm
Published on:
19 Jan 2019 01:25 pm
Also Read
View All