अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं, तहसील में धरने पर बैठे ग्रामीण जयसिंहपुरा का है मामला खण्डार. तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोठड़ा के गांव जयसिंहपुरा में चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को गुस्साए लोग तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए।
अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं, तहसील में धरने पर बैठे ग्रामीण
जयसिंहपुरा का है मामला
खण्डार. तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोठड़ा के गांव जयसिंहपुरा में चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को गुस्साए लोग तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए।
ग्रामीण नागाराम गुर्जर, सियाराम नागाराम, प्रभुलाल व कमल सिंह आदि ने बताया कि जयसिंहपुरा में चरागाह, सिवायचक, गैर मुमकिन बेहड़ भूमि रकबा 114 बीघा 12 बीस्वा सहित कुल 150 बीघा भूमि है, जिसपर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इससे मवेशी चराने में दिक्कत होती है। सीमाज्ञान करवाकर कब्जा देने की मांग ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन चरागाह भूमि व आबादी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को तुरन्त हटाकर जयसिंह पुरा के लोगों के सामने समस्त खसरा नम्बर 5 का सीमाज्ञान करवाकर ग्रामीणों को मौके पर ही कब्जा देकर अतिक्रमियों को बेदखल करवाए। तब जाकर ग्रामीण धरने से हटेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन यदि ग्रामीणों की बात नहीं मानी तो ग्रामीण बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
----
जयसिंहपुरा गांव के लोग धरने पर बैठे है। लोगों से बात की है। कार्रवाई की जाएगी।
देवी सिंह, तहसीलदार, खंडार