सवाई माधोपुर

कीचड़ से अटी सब्जी मण्डी

कीचड़ से अटी सब्जी मण्डी
2 min read
patrika
बजरिया स्थित सब्जी मण्डी में बारिश के बाद फैला कीचड़ व सब्जी खरीदते ग्राहक।

सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद प्रशासन की अनदेखी से इन दिनों सब्जी मण्डी कीचड़ मण्डी बनी है। गत दिनों नगरपरिषद ने मण्डी में कीचड़ समाप्त करने के लिए अंदर तक मोरम डाली थी। लेकिन इससे वहां कीचड़ और अधिक हो गया। बारिश के बाद तो हालात ज्यादा खराब हो गए है। स्थिति यह है कि मण्डी में कीचड़ होने से लोग सब्जी खरीदने नहीं जा पा रहे है। सब्जी विक्रेता संतोष सैनी, कैलाश माली, विमल साहू, सत्यनारायण, छीतर साहू आदि ने बताया कि लम्बे समय से सब्जी मण्डी में कीचड़ की समस्या बनी है। गत दिनों नगरपरिषद के बाहर प्रदर्शन किया था। वहीं नगरपरिषद सभापति का घेराव कर समस्या बताई थी। मण्डी में सड़क निर्माण को लेकर कई बार ज्ञापन भी दिया। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बारिश के बाद हुए कीचड़ से ग्राहकी पर असर पड़ रहा है। ग्राहक बाहर ठेलों से ही सब्जियां खरीद रहे है। अन्दर नहीं आ रहे है। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने नगरपरिषद से सब्जी मण्डी में रोड का निर्माण कराने की मांग की है।

आवारा पशुओं से हादसे की आंशका
सब्जी विक्रेता व ग्राहकों ने बताया कि बारिश से फैले कीचड़ से पहले ही आवाजाही में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर सब्जी मण्डी के बाहर व अंदर आवारा पशुओं के विचरण से हादसे का अंदेशा बना है। यह सब्जी को फैलाने के साथ ही लोगों पर हमला करते है।
&सब्जी मण्डी में सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृत होते ही जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
रविन्द्रङ्क्षसह, आयुक्त, नगरपरिषद सवाईमाधोपुर

बारिश से ढहा कच्चा मकान
भगवतगढ़. ग्राम पंचायत लोरवाड़ा के बंधा गांव में सोमवार रात को हुई बरसात एवं तेज गर्जना से एक कोल्हूपोश मकान ढह गया। लोरवाड़ा सरपंच रसाली देवी मीना एवं समाजसेवी भोरसिंह मीना ने बताया कि बंधा निवासी सियाराम पुत्र धुली नाथ का कच्चा मकान अचानक ढह गया। इससे उसमें रखा अनाज, घरेलू सामग्री एवं अन्य सामान बारिश से भीगने से खराब हो गए। सरपंच ने जिला प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।

Also Read
View All