सवाई माधोपुर

नाक-मुंह सिकोड़ रहे यात्री

गंगापुरसिटी . शहर का रोडवेज बस स्टैण्ड इन दिनों गंदगी से अटा नजर आ रहा है। साथ ही टिकट विंडो के बाहर पड़ी निर्माण सामग्री यात्रियों का रास्ता रोक रही है। गंदगी में आवारा जानवर मुंह मारते रहते हैं। इससे यहां दुर्गंध रहती है। इस कारण यात्री यहां से नाक-मुंह सिकोडक़र निकल रहे हैं। यात्रियों की शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
less than 1 minute read
gangapurcity news
नाक-मुंह सिकोड़ रहे यात्री

गंगापुरसिटी . शहर का रोडवेज बस स्टैण्ड इन दिनों गंदगी से अटा नजर आ रहा है। साथ ही टिकट विंडो के बाहर पड़ी निर्माण सामग्री यात्रियों का रास्ता रोक रही है। गंदगी में आवारा जानवर मुंह मारते रहते हैं। इससे यहां दुर्गंध रहती है। इस कारण यात्री यहां से नाक-मुंह सिकोडक़र निकल रहे हैं। यात्रियों की शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

साफ-सफाई के अभाव में बस स्टैण्ड पर गंदगी का साम्राज्य है। बसों के खड़े होने के स्थान पर गंदगी यहां-वहां बिखरी पड़ी है। ऐसे में यात्री यहां आने से कतराते हैं। इसके अलावा टिकट लेने के लिए विंडो पर जाने वाले रास्ते पर काफी समय से ईंट आदि निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। ऐसे में रास्ता अवरुद्ध होने से यात्रियों को यहां तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संंबंध में यात्रियों ने कई बार कहा है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

बैठने को भी नहीं जगह

बस स्टैण्ड पर हर रोज सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन यहां यात्रियों को बैठने के लिए जगह तक नहीं है। टिकट विंडो के बाहर बिखरी गंदगी के चलते यात्री यहां बैठने से कतराते हैं। आलम यह है कि बस स्टैण्ड पहुंचने वाले यात्री इधर-उधर चाय की दुकानों पर बैठकर बसों का इंतजार करते हैं। कई बार यात्री खुले में बाहर खड़े रहकर बसों का इंतजार करते देखे जाते हैं, लेकिन रोडवेज प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

Also Read
View All