सवाई माधोपुर

भत्ते के लिए नहीं कर पा रहे ऑनलाइन आवेदन

भत्ते के लिए नहीं कर पा रहे ऑनलाइन आवेदन
less than 1 minute read
स्क्रीन पर रोजगार विभाग की वेबसाइट।
कंप्यूटर स्क्रीन पर रोजगार विभाग की वेबसाइट।

चौथ का बरवाड़ा. राज्य सरकार का बेरोजगारी भत्ता बढ़ाना रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों व बेरोजगारों पर भारी पड़ गया। 5 गुना बेरोजगारी भत्ता बढऩे से बेरोजगारों ने काफी संख्या में आवेदन करना शुरू कर दिया है। इसी बीच विभाग की वेबसाइट ने सही तरीके से काम करना बंद कर दिया है। बेरोजगार जब विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना चाह रहे हैं तो करीब 20 दिन से वेबसाइट नहीं खुल रही है। इससे रोजगार कार्यालय के कर्मचारी आवेदनों को स्वीकृत व अस्वीकृत नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वास्तविक बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते का लाभ नहीं मिल पा रहा है और वे रोजाना रोजगार कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर हो रहे हैं। कई बार रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों को बेरोजगारों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है।


आवेदनों के दबाव से बंद हो गई वेबसाइट
वर्तमान में भत्ते के लिए आवेदन करने व विभाग की एक ही वेबसाइट बनी हुई है। जिन पर कार्यालय आदेश भी आता है। आवेदनों के दबाव से वेबसाइट में सही तरीके से काम करना बंद कर दिया है।

Published on:
09 Feb 2019 01:53 pm
Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद