
बौंली. कस्बे की शिव बगीची में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत अमृतराम महाराज ने विभिन्न प्रसंग सुनाए। कथा के तीसरे दिन कथा में पांडवों के पोते पर परीक्षिता को राजधर्म की शिक्षा देने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने कलयुग को रहने के चार स्थान बताए। जुआलय, मदिरालय, हिंसालय, वैश्यालय व सोने में भी कलयुग का निवास है। उन्होंने कहा कि अनीति से कमाया गया धन ही सोना है। इस दौरान उन्होंने मृत्यु के नजदीक व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने शुकदेव के श्रीमद् भागवत की सात दिन की कथा सुनाने, मनु और श्रृतुपा, भगवान वराह आदि की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान केवल प्रेम से ही प्रकट होते हैं।
कन्हैया पद दंगल आज
भगवतगढ़. डेकवा में देव बांद्रा बाबा के सानिध्य में बुधवार को कन्हैया पद दंगल का आयोजन होगा। कार्यक्रम से जुड़े हरकेश मीणा मेडिया ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला प्रमुख विनीता मीणा होंगी। पद दंगल में पांच गांवों सोजतपुरा (टोंक), मुई, बड़ागांव सरवर, झाड़ोदा व डेकवा की पद गायन पार्टियां प्रस्तुतियां देंगी।