सवाई माधोपुर

इटावा बालाजी के उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इटावा बालाजी के उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
2 min read
 मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़
भगवतगढ़. इटावा बालाजी मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

भगवतगढ़. इटावा बालाजी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बालाजी मंदिर पर मेले जैसा माहौल रहा। सुबह से ही बालाजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। इस बीच कई महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मंदिर के मुख्य दरवाजे से कनक दण्डवत करते हुए मंदिर पहुंचे। मंदिर सेवा समिति के सदस्यों को भीड़ के चलते व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।


मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू
शुक्रवार को बालाजी मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में बालाजी की मूर्ति पर कुल्हाड़ी से किये गए प्रहार के बाद कुछ समय के लिए मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद देर शाम को मंदिर में पुन: पूजा अर्चना शुरू की गई। बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष प्रहलाद मीना एवं सदस्य रमेश मीना ने बताया कि घटना के बाद समिति के निर्णय के अनुसार सवाई माधोपुर से पंडित रमाकांत शास्त्री को बुलाया गया तथा उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया गया। इसके बाद पंडित रमाकांत शास्त्री ने बालाजी की मूर्ति पर चढ़े पुराने चोले को हटाकर नया चोला चढ़ाया। इसके बाद श्रद्धालुओं को भी बालाजी के दर्शन एवं पूजा करने की अनुमति दे दी गई।


मंदिर सेवा समिति की बैठक आज
घटनाक्रम को लेकर रविवार को सेवा समिति की आपात बैठक बुलाई गई है। सेवा समिति के अध्यक्ष प्रहलाद मीना ने बताया कि आगे की कार्रवाई को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी व आम सहमति से उचित निर्णय लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के लिए कुल्हाड़ी से किये गए प्रहार से एक जगह से मूर्ति के चोले की मोटी परत उतर गई। शुक्रवार को सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में बालाजी की मूर्ति के नया चोला चढ़ाकर पुन: विधि-विधान से पूजा शुरू करवा दी गई।
पंडित रमाकांत शास्त्री, सवाईमाधोपुर


मंदिर में पूर्व की भांति ही श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए रविवार को मंदिर सेवा समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में किए जाने वाले निर्णय पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
प्रहलाद मीना, अध्यक्ष ,बालाजी सेवा समिति, इटावा।

Updated on:
28 Apr 2019 04:17 pm
Published on:
28 Apr 2019 04:17 pm
Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद