
भाड़ौती. क्षेत्र में धड़ल्ले से बजरी का अवैध खनन व निर्गमन जारी है। जोलन्दा, महेश्वरा, बनास नदी से अवैध बजरी खनन कर सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली रोज खिरनी भाड़ौती होते हुए लालसोट मेगा हाइवे पर निकलते हैं।
कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शेषा से भाड़ौती मथुरा मेगा हाइवे से होते हुए लालसोट के लिए निकलती हैं। हाइवे पर अवैध बजरी परिवहन रोकने के लिए भाड़ौती में होमगार्ड तैनात किए गए है,लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
निगम का प्रबंधन फेल, समय पर नहीं पहुंच रहा राशन
उपभोक्ता परेशान
चौथ का बरवाड़ा. खाद्य आपूर्ति निगम का प्रबंधन फेल होने से निर्धन लोगों को मिलने वाला गेहंू अभी तक राशन की दुकानों पर नहीं पहुंचा है। जबकि उपभोक्ताओं को मिलने वाले पखवाड़े के खत्म होने के सिर्फ तीन दिन शेष रह गए है। रसद विभाग की माने तो चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र में 19 हजार क्विंटल गेहूं की आपूर्ति राशन डीलरों को की जाती थी। इसके बाद डीलरों द्वारा इस माह के पखवाड़े में पात्र परिवारों को वितरण करना रहता था, लेकिन निगम की लापरवाही के चलते डीलरों के पास गेहूं नहीं पहुंचा है। क्या है मामला: क्रय विक्रय सहकारी समिति के पास डीलर खाद्य सामग्री की राशि जमा करवाते है, लेकिन समिति द्वारा समय पर राशि जमा नहीं कराने से डीलरों के पास खाद्य सामग्री नहीं पहुंचती है। समिति के व्यवस्थापक राजेश जोशी का कहना है कि हमने आरटीजीएस करा दिया, छुट्टियां होने के कारण बैंक में राशि जमा नहीं हो सकी। हमारी ओर से कोई खामी नहीं है। उधर, रसद सामग्री नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
&क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा राशि जमा नहीं कराने के कारण डीलरों के पास खाद्य सामग्री नहीं भेजी गई थी। अब समिति की ओर से राशि जमा करा दी गई है। जल्द डीलरों के पास सामग्री भेज कर वितरण करवा दिया जाएगा।
रामचन्द शेरावत, प्रवर्तन निरीक्षक,रसद विभाग सवाई माधोपुर
अपहरण के आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा