सवाई माधोपुर

आबादी क्षेत्र में आया पैंथर, ग्रामीणों में दहशत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
 रात्रि में विचरण करता पैन्थर
खण्डार बरनावदा क्षेत्र में रात्रि में विचरण करता पैन्थर

खण्डार/नायपुर. उपखण्ड क्षेत्र की बरनावदा ग्राम पंचायत के गांव बानीपुरा में शुक्रवार रात पैंथर आ जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।बानीपुरा निवासी बाबूलाल, जगमोहन, धर्मराज व लखन आदि ने बताया कि गांव में देर रात पैंथर आ गया। लोगों ने हो हल्ला कर बिड़ाल को आबादी क्षेत्र से भगाया। पैन्थर आबादी क्षेत्र से तारागढ़ किला की ओर चला गया। इधर वन्यजीव की पदचाप से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।


दो दिन लगातार दिखा
ग्रामीणों ने बताया कि गत दो दिन से गांव व आस-पास पैन्थर का मूवमेंट है। गत गुरुवार रात को बड़ौद में पैन्थर ने एक बछड़े का शिकार किया था। यहां ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम पंचायत सरपंच सोनू गुर्जर ने बताया कि बड़ौद व बानीपुरा क्षेत्र में लगातार दो दिन से पैन्थर के मूवमेंट से भय व्याप्त है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं।


फसलें हो रही बर्बाद
ग्रामीणों ने बताया कि जंगली जानवर आए दिन खेतों पर आकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। किसानों की सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदार नहीं दिख रहा है।


बरनावदा ग्राम पंचायत में गश्त के दौरान पैन्थर के पदमार्क मिले हैं। पैन्थर को आबादी क्षेत्र में बाहर कर जंगल की ओर छोड़ दिया गया है। गश्त लगातार जारी है।
मोहनलाल गर्ग, रेंजर खण्डार

Published on:
16 Dec 2018 03:15 pm
Also Read
View All