सवाई माधोपुर

चलती ट्रेन में चढ़ने से प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच में गिरा पैसेंजर, आरपीएफ कर्मियों ने दौड़कर बचाया, देखें वीडियो

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रेलवे पुलिस फोर्स ने चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरे यात्री को दौड़कर बचाया और सजगता का परिचय दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2025, 6:13 PM IST
फोटो पत्रिका

सवाई माधोपुर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रेलवे पुलिस फोर्स ने चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरे यात्री को दौड़कर बचाया और सजगता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19019 प्लेटफार्म नंबर एक पर रात 8:02 बजे पहुंची। इस दौरान सवाईमाधोपुर आरपीएफ निरीक्षक मानसिंह व कांस्टेबल राजेश कुमार, प्रहलाद मीणा, अमर सिंह पंवार यहां ट्रेन सहित स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। गाड़ी जैसी ही यहां से रवाना हुई तो एक यात्री ने ए-2 कोच के सामने से चढ़ने का प्रयास किया।

हड़बड़ाहट में यात्री गाड़ी से गिर गया व प्लेटफार्म तथा गाड़ी के बीच में आ गया। इस दौरान यहां मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने तत्काल दौड़कर यात्री को पकड़कर खींचा, जिससे यात्री की जान बची।

नाम पता पूछने पर यात्री ने अपना नाम सतीश राजदेव पुत्र कोडाराम निवासी सूरत, गुजरात बताया। वह कोच नंबर बी-1 में सूरत से हरिद्वार तक की यात्रा कर रहा था। वह कुछ सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा था। हालांकि ट्रेन में चेन खींचे जाने से यात्री को फिर से इसी ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया।

Updated on:
16 Aug 2025, 6:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में RTDC के 4 मशहूर होटल लीज पर देने की तैयारी, PPP मॉडल पर निजी हाथों में जाएगी कमान; पहले भी हो चुका है ऐसा

सवाई माधोपुर जिले में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपए की नकली दवा जब्त

Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सवाई माधोपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 26 में जीत

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा