सवाई माधोपुर

जंगल में अटके यात्री, कोसों दूर पैदल चले

जंगल में अटके यात्री, कोसों दूर पैदल चले
less than 1 minute read
जंगल से पैदल गुजरते खण्डार व श्योपुर के यात्री।
सवाईमाधोपुर. कुशालीदर्रा में जाम लगने के बाद जंगल से पैदल गुजरते खण्डार व श्योपुर के यात्री।

सवाईमाधोपुर. टोंक- शिवपुरी हाइवे पर सोमवार शाम को गुर्जरों के जाम लगाने वाहनों का संचालन बंद हो गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग के दोनों ओर जाम लगने के कारण यात्री बीच में फंस गए। वहीं बसों से यात्रा कर रहे यात्री सिर पर सामान रखकर पैदल जाते नजर आए। खण्डार की ओर से आने वाले यात्रियों को करीब सात किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी।जाम के कारण श्योपुर से आने वाले यात्रियों को फलौदी से कुस्तला होकर सवाईमाधोपुर पहुंचना पड़ा। इससे यात्रियों को करीब 20 किलोंमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा।


रसिया गाया : जाम लगाने के बाद गुर्जर समाज के लोग सड़क पर बैठकर रसिया गाकर समय व्यतीत करते नजर आए। वहीं कुशाली दर्रा में दोनों और पहाड़ी पर भी निगरानी के लिए गुर्जर समाज के लोग जाकर बैठ गए।


बीमारों और महिलाओं को जाने दिया : जाम लगाने के बाद गुर्जर समाज के लोगों ने बीमार व दिव्यांगों को नहीं रोका और उन्हें जाने दिया। वहीं कुछ लोगों को पैदल भी दूरी तय करनी पड़ी।


समाज की पंचायत में लिया निर्णय : गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति से जुड़े कमलेश गुर्जर ने बताया कि जाम लगाने से पूर्व खंडार में गुर्जर समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें करीब 84 गांवों के गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। बैठक में गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मेगा हाइवे पर जाम लगाने का निर्णय किया गया। इसके बाद ट्रॉलियों में गुर्जर समाज के लोग कुशालीदर्रा पहुंचे और कुशाली दर्रा के पास जाम लगा दिया।


पहुंचा पुलिस जाप्ता : जाम लगाने के बाद एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस जाप्ता व अधिकारी भी पहुंच गए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत कटारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास स्वामी पुलिस उपाधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी थे।

Published on:
12 Feb 2019 01:15 pm
Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद