
सवाईमाधोपुर. आवासन मण्डल के हनुमान नगर स्थित बड़ के बालाजी मंदिर पर पौषबड़े का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े तेजप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस दौरान भक्तोंं ने प्रसादी पाई। भजन कीर्तन का आयोजन किया गया व बालाजी की झांकी भी सजाई गई। इस दौरान नितिन शर्मा आदि मौजूद थे। इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति की ओर से नीलकंठ महादेव मंदिर बजरिया में पौषबड़ा हुआ। जिला संयोजिका मातृशक्तिदीपिका सिंह चौहान, नगर संयोजिका सुनीता जैन ने बताया कि इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेकर अनुष्ठान किया गया। इसमें गीता कुमावत, प्रीति कुमावत, कौशल्या कुमावत, प्रभा शर्मा, आशा शर्मा, आर्या सिंह, रामप्रताप सिंह, मुकेश जैन दयाल बीज भंडार, अभिलाष जैन आदि ने सहयोग किया।अकाउंट्स एसोसिएशन ने बांटी प्रसादी: इसी क्रम में राजस्थान एकाउंटेंट एसोसिएशन की जिला शाखा के तत्वावधान में महावीर पार्क के पास स्थित बालाजी मंदिर पर पौषबड़े का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी पाई। इस दौरान डॉ. नगेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र जैन, शंभूदयाल बंसल, नरेन्द्र जैन आदि मौजूद थे।
बहरावण्डा खुर्द. अल्लापुर में रविवार को भैरूजी महाराज मंदिर परिसर में पौषबड़ा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम से जुड़े अल्लापुर के राधेश्याम सैनी ने बताया कि पौषबड़ा कार्यक्रम के दौरान भैरूजी महाराज की विशेष झांकी सजाई गई। इस दौरान हनुमान सैनी, रामप्रसाद सैनी, बाबूलाल सैनी, शत्रुघ्न सैनी, हंसराज सैनी, ऋषि कुमार सैनी, बुद्धि प्रकाश सैनी उपस्थित थे।
भगवतगढ़. कस्बे में लाल बाजार के पास स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को पौषबड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से जुड़े मोहनलाल ने बताया कि माता मंदिर की पूजा करने वाले प्रजापत समाज के पुजारियों की ओर से पौषबड़े का आयोजन किया गया।
बौंली. बौंली के आनंदी माता मंदिर पर पौषबड़े का भोग लगाया गया। मंदिर पर फूलबंगला झांकी व पौषबड़ा भोग देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सेवक रविन्द्र भट्ट व अजय सिंह ने बताया कि दोपहर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मदन सिंह राजपूत, देवकरण कापडी, गिर्राज सिंहल, कुलदीप राजावत आदि मौजूद थे।