
सवाईमाधोपुर . साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच बतलावण के तत्वावधान में मंगलवार को शहर स्थित पुस्तकालय में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय साहित्यकारों ने अपनी स्व रचित प्रस्तुतियां दी। आयोजन से जुड़े मोईन खान ने बताया कि कवि विनोद पदरज ने बड़ी बहन, प्रभात नेगोबर की हेल, खालिक शाइक ने याद हे मुझे मुहब्बत का जमाना, रईस अहमद जैदी ने माँ तो आखिर माँ होती है, मजीद सफदर ने ख्याल अपना बेटी का भी दिल में रखें, बहु को जो जिंदा जलाने लगे हैं, इस्लामुद्दीन असलम ने जो पेड़ आंधियों में अडे रहते हैं। इस के साथ ही सुरेंद्र वशिष्ठ, धीरज चांडक, आशा स्वामी, ओम प्रकाश साहू, प्रवीण शर्मा, राजकुमार मंगल, शिव योगी आदि ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशोधन शुक्ल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि प्रभात थे। मंच संचालन डॉ. रमेश वर्मा ने किया। इस दौरान प्रभाशंकर उपाध्याय, मनीषा शर्मा, राकेश चावला, विपुल शर्मा, घनश्याम जैन आदि मौजूद थे।
उत्साह से दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा
सवाईमाधोपुर. अपना मित्र परिषद खटीक समाज के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रामावि मानटाउन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा हुई। जिला संयोजक राजेन्द्र चौहल्ला ने बताया कि पंजीकृत 287 में से 145 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।