
श्योपुर/सवाईमाधोपुर. मध्यप्रदेश के देहात थाना क्षेत्र के गांव जालोरा में मंगलवार को रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। वहीं जालेरा निवासी पति-पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार सवाईमाधोपुर जिले के मैनपुरा निवासी मियाराम मीणा पुत्र रामविलास मीणा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उसकी लाश रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र में खानपुरा गांव में एक खेत में पड़ी मिली। इस मामले में जालेरा निवासी रघुवीर मीणा और उसकी पत्नी रमेशीबाई मीणा की संलिप्तता भी बताई गई है, क्योंकि रघुवीर मीणा मृतक व्यक्ति का साढू लगता है। बताया गया है कि मृतक मियाराम रविवार को घर से साढू का इलाज कराने की बात कहकर घर से निकला था।
यह था मामला.... गला दबाकर हत्या की आशंका, प्रेमप्रसंग का हो सकता है मामला
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
पुलिस मियाराम मीणा की हत्या को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बता रही है। हालांकि इस मामले के हत्यारोपियों का अभी पुलिस को ठीक से पता नहीं चला है, लेकिन इसमें पुलिस को मृतक मियाराम के जालेरा निवासी साढू रघुवीर मीणा व उसकी पत्नी रमेशीबाई की संलिप्तता नजर आई है। इसलिए पुलिस दोनों पति-पत्नी को जालेरा गांव से रातों-रात अपने साथ लेकर आई है।
फीडर इंचार्ज से मारपीट
बामनवास. सुकार में स्पॉट बिलिंग के दौरान अधिक राशि का बिल आने से भड़के एक उपभोक्ता ने बिजली निगम के फीडर इंचार्ज से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपित युवक को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिया है। जयपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता पुखराज मीना ने बताया कि सुकार में कार्यरत फीडर इंचार्ज मुकेश मीना निवासी भोलू का पुरा पट्टीकलां बामनवास अपने साथी गणपत मीना के साथ दोपहर में स्पॉट बिलिंग करने सुकार बेड्डा में गया था। वे हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी के घर पहुंचे तो उन्होंने मीटर के आधार पर बिल निकालकर घर पर मिले संतोष कुमार पुत्र हनुमान चतुर्वेदी को बिल दे दिया। बिल देखकर संतोष भड़क गया और मारपीट की।