सवाई माधोपुर

पुलिस ने दी कई जगह दबिश: रातों-रात निकलने की फिराक में था सरगना

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
sawaimadhopur
crime in sawaimadhopur

सूरवाल. पढ़ाना में कुछ बदमाशों द्वारा फायरिंग के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए सूरवाल थाना पुलिस ने गुरुवार को पढ़ाना, कुंडेरा, सेलू, चकेरी, श्यामपुरा सहित आसपास संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान कुंडेरा क्षेत्र में कुंडेरा चौराहा से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थी। सूरवाल थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में टीम में एएसआई बत्तीलाल, यदुवीर, हैड कांस्टेबल राजेश खन्ना, जितेंद्र, कांस्टेबल रामभजन, झंडूराम, आशाराम शामिल थे। पुलिस को फायरिंग के आरोपी ऋषिराज पुत्र कैलाश मीना निवासी रांवल के कुंडेरा क्षेत्र में होने की सूचना मिली।


पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए प्राईवेट कार का इस्तेमाल किया। यह आरोपी करौली, सपोटरा क्षेत्र में रातों-रात निकलने की फिराक में था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंडेरा चौराहा से आरोपी ऋषिराज को गिरफ्तार कर लिया। यह इस गैंग का सरगना था। घटनास्थल पर सड़क पर मोरम डाले जाने पर जब ट्रैक्टर चालक से कहा सुनी हुई थी। तक टै्रक्टर चालक ने ऋषिराज के पास फोन किया था। इसपर ऋषिराज ने अपने साथियों को बुलाया था। इसके अलावा पुलिस ने एक आरोपी मानसिंह पुत्र रामेश्वर मीना निवासी सेलू को घटना के दिन ही पकड़ लिया था।

इसका अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिसे गुरुवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी रामकेश उर्फ टुप्पी निवासी नींदड़दा के घर पर भी दबिश दी, लेकिन यह आरोपी पकड़ में नहीं आया। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी सौरभ तिवारी ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने घटना के दिन मौके से दो बाइक जब्त की है। इन बाइकों के मालिकों का पता लगाया जाना चाहिए। ग्रामीणों को एक बाइक चोरी की होने की आशंका है।

Published on:
05 Oct 2018 11:35 am
Also Read
View All