सवाई माधोपुर

गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

गंगापुरसिटी . सेन समाज एवं सर्वसमाज की ओर से टोंक जिले के सैदरिया गांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार सुबह मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए सहायक कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर यहां पहुंचे।
less than 1 minute read
gangapurcity news
गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

गंगापुरसिटी . सेन समाज एवं सर्वसमाज की ओर से टोंक जिले के सैदरिया गांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार सुबह मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए सहायक कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर यहां पहुंचे।

ज्ञापन में कहा कि गांव सैदरिया में सेन समाज की नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर शव को खेत में गाढ़ दिया। ज्ञापन में आरोप है कि आरोपी प्रभावशाली है और उसकी जाति का गांव में बाहुल्य है। ऐसे में पीडि़त परिवार भयभीत है।

भय के कारण पीडि़त परिवार घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहा है। ज्ञापन में कहा कि पीडि़त परिवार को सुरक्षा और राजकीय सहायता दिलाने की मांग की गई थी, जो उसे अब तक नहीं मिल सकी है। ज्ञापन में इस मामले की सीबीआई जांच कराकर दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर सेन समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में सलमाती खलीफा, अब्दुल वहीद, मुरारीलाल, संजय कुमार मीना, गोपाल नालावत, अजीत सिंह, संजय कुमार, राहुल कुमार, मनी कुमार सेन एवं दीनदयाल सेन आदि शामिल रहे।

Published on:
31 Jan 2019 09:06 pm
Also Read
View All