सवाई माधोपुर

यहा पिछले बारह दिन से नहीं हो रही उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीद,किसानों में रोष…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
sawaimadhopur
sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. क्षेत्र में उड़द की फसल कटकर तैयार होने के बाद कृषि उपज मण्डी में पहुंचने लगी है। अमरूद मण्डी में अब तक समर्थन मूल्य पर उड़द की खरीद नहीं होने से किसान माल बेचने के लिए मण्डी में ला रहे है, लेकिन उनको उड़द के वाजिब दाम नहीं मिल रहे है। सरकार की ओर से किसानों को अच्छे भाव दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं होने से किसानों में रोष है।


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांवों में इस बार उड़द की बंपर बुवाई की गई थी। लेकिन असमय हुई बरसात से उड़द की फसल खराब हो गई। कुछ किसानों के खेतों में उड़द की फसल अच्छी हुई थी। जिसे किसान तैयार कर व्यापारियों के थड़ों पर लेकर जा रहे हैं, लेकिन व्यापारी उड़द कौडिय़ों के दाम पर खरीद रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक मार सहन करनी पड़ रही है।

नहीं मिल रहे आधे भी दाम
किसानों ने बताया कि व्यापारी 2400 से 2650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उड़द खरीद रहे हैं, जबकि सरकार का समर्थन मूल्य का भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल है। इसके बावजूद किसानों को नाम मात्र का भाव मिल रहा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उधर, सरकार की घोषणा के बाद उड़द के कांटे नहीं लगे हैं। इससे किसान माल बेचे तो कहां पर। कई किसानों के पास तुलाई का मैसेज नहीं आने से वे नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ये बोले किसान...

दाम कम मिले
उड़द का बीज काफी महंगा खरीदा था। खेतों में बुवाई में बड़ी राशि खर्च की लेकिन बारिश ने उड़द का गणित बिगाड़ दिया। मण्डी में दो बोरी उड़द लेकर आए थे। व्यापारियों ने 2650 रुपए प्रति क्विंटल से उड़द खरीदे। दाम कम मिलने से परेशानी हो रही है।
गिर्राज मीना, किसान, नींदरड़ा

समर्थन मूल्य पर हो खरीद
उड़द की फसल के लिए हजारों रुपए खर्च किए है। दिन-रात मजदूरी करके खेतों में डेरा डाले रहे लेकिन दाम सहीं नहीं मिलने से निराश है। व्यापारी उड़द के वाजिब दाम नहीं दे रहे है। समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने से परेशान है।
रामप्यारी मीना, महिला कृषक

सही नहीं ला रहे क्वालिटी
कृषि उपज मण्डी में उड़द बेचने ला रहे काश्तरों को गुणवत्ता के अनुसार ही दाम मिल रहे है। अधिकतर किसानों की उड़द की फसल की गुणवत्ता सही नहीं है। इससे व्यापारी वाजिब दाम नहीं लगा रहे है। समर्थन मूल्य पर भी सही क्वालिटी देखकर ही उड़द की खरीद की जा रही है।
रामपाल शर्मा, सचिव, कृषि उपज मण्डी, सवाईमाधोपुर

Published on:
23 Oct 2018 06:05 am
Also Read
View All