सवाई माधोपुर

बजरी खनन रोकने के लिए आरएसी तैनात

बजरी खनन रोकने के लिए आरएसी तैनात
less than 1 minute read
आरएसी तैनात
बजरी खनन रोकने के लिए आरएसी तैनात

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में बजरी से भरी अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर अब पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए जगह-जगह नाकेबंदी व आरएसी के जवान तैनात किए गए है। इस दौरान संबंधित स्थानों से चार से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई की जा रही है।बनास नदी से अवैध बजरी खनन व परिवहन को रोकने के लिए मलारना डूंगर, कुस्तला, मलारना स्टेशन, भाड़ौती, जस्टाना, बांस की पुलिया, पीपलवाड़ा आदि स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर आरएसी का जाप्ता भी लगाया गया है। बजरी खनन को रोकने के लिए 14वीं बटालियन भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के पहले दिन 15 बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियो पर कार्रवाई की थी। इसके बाद प्रतिदिन चार से पांच ट्रॉलियां जब्त की जा रही है। इधर, जगह-जगह चेक पोस्ट लगाए जाने से बजरी खननकर्ताओं में खलबली मची हुई है। उन्होंने बताया कि बजरी खनन पर खनिज विभाग से सहयोग लेकर कार्रवाई की जा रही है।


बजरी खनन को रोकने के लिए कई स्थानों पर नाकेबंदी की है और चेक पोस्ट लगाई गई है। प्रतिदिन तीन से चार ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है।
समीरसिंह , पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर

Published on:
31 Mar 2019 03:12 pm
Also Read
View All