सवाई माधोपुर

राजाराम व सौम्या गुर्जर ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

राजाराम व सौम्या गुर्जर ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण
less than 1 minute read
कंबल वितरण करते सौम्या गुर्जर व राजाराम।
बौंली में कंबल वितरण करते सौम्या गुर्जर व राजाराम।

सवाईमाधोपुर. करौली नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर एवं राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. सौम्या गुर्जर ने श्रीकल्याण धणी डिग्गीपुरी के दरबार में ढोक लगाकर टोंक व सवाईमाधोपुर जिले में जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरित किए। डिग्गीपुरी मेंं कल्याणजी मंदिर के सामने, मालपुरा कस्बे ,देवली, टोंक, सवाईमाधोपुर, बौंली, मच्छीपुरा तलवाड़ा, गंगापुरसिटी सहित दर्जनों गावों में लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सवाईमाधोपुर की गोशालाओं के लिए 2 लाख रुपए की सहयोग राशि दी। नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. सौम्या गुर्जर ने लोगों से तंबाकू बीड़ी छोडऩे का संकल्प लेने के लिए कहा।


बौंली. मकर संक्रांति पर भारतीय जनता पार्टी करौली नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर व उनकी पत्नी डॉ सौम्या गुर्जर पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ने बौंली पहुंचकर जरूरतमंदों को पांच सौ कंबल वितरण किए। कार्यक्रम में अंसार खलीफा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, मण्डल महामंत्री मुकेश गोयल, जिला मंत्री बुद्धिप्रकाश जोशी, मोन्टू राजौरा मौजूद रहे।

Published on:
15 Jan 2019 02:17 pm
Also Read
View All