सवाई माधोपुर

नहीं ढूंढ पाई राजस्थान पुलिस अपना सिपाई, 26 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बूंदी से बौंली पहुंची पुलिस, कांस्टेबल की तलाश जारीपरिजन भी पहुंचे बौंली थाने: 26 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
less than 1 minute read
नहीं ढूंढ पा रही राजस्थान पुलिस अपना सिपाई, 26 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
abhishek sharma Rajasthan Police constable,abhishek sharma Rajasthan Police constable,abhishek sharma Rajasthan Police constable,abhishek sharma Rajasthan Police constable,abhishek sharma Rajasthan Police constable

सवाईमाधोपुर. बूंदी लाइन में तैनात ( Rajasthan Police ) पुलिस कांस्टेबल अभिषेक शर्मा के लापता होने के मामले में मंगलवार को बूंदी पुलिस फिर से बौंली थाने पहुंची और अभिषेक की तलाश के हर संभव दृष्टिकोण पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान अभिषेक के परिजन भी बौंली थाने पहुंचे। इस दौरान बौंली पुलिस ने बंूदी से एएसआई गीता जांगिड़ व हैड कांस्टेबल इंद्रसिंह व अभिषेक के परिजनों को पूर्व में मिले एक बैग को दिखाया गया। इसमें मिट्टी से सने कपड़े, खून व बाल लगा हुआ एक कपड़ा दिखाया। हालांकि पुलिस इस मामले में कोई भी खुलासा करने से कतरा रही है कि परिजनों ने इन सामानों की शिनाख्त की है। गौरतलब है कि कांस्टेबल के लापता होने की बूंदी के कोतवाली थाने में 5 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके 26 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं।

पुलिस ने दी सुनारी में दबिश, अवैध देशी शराब के 257 पव्वे बरामद
सूरवाल. सूरवाल थाना पुलिस ने सुनारी गांव में दबिश देकर अवैध रूप से देशी शराब के 257 पव्वे बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया। सूरवाल थाना पुलिस ने जाप्ते के साथ मंगलवार शाम को सुनारी गांव में दबिश दी। थानाधिकारी भरतसिंह ने बताया कि एक व्यक्ति गांव के बाहर चबूतरे पर अवैध देशी शराब बेचने की फिराक में था। इस दौरान उसकी तलाशी ली गई तो इसके पास पांच कर्टन बंद और एक कर्टन खुला मिला। इनमें देशी शराब के 257 पव्वे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी रामरतन पुत्र देवपाल गुर्जर निवासी सुनारी है। थानाधिकारी ने बताया कि देशी शराब के पव्वे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Updated on:
02 Oct 2019 01:41 pm
Published on:
02 Oct 2019 01:30 pm
Also Read
View All