सवाई माधोपुर

‘यादों का दरीचा’ पुस्तक का विमोचन

'यादों का दरीचा' पुस्तक का विमोचन
less than 1 minute read
विमोचन करते अतिथि।
पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।

सवाईमाधोपुर. बजरिया निवासी साहित्यकार प्रभाशंकर उपाध्याय की पुस्तक 'यादों का दरीचाÓ पुस्तक का विमोचन गत दिनों हुए विश्व पुस्तक मेले में किया गया। विश्व पुस्तक मेला में इसका विमोचन व्यंग्यकार संपादक प्रेम जनमेजय तथा आलोचक सुभाष चंदर ने किया। इससे पूर्व उपाध्याय की दो व्यंग्य संकलन नाश्ता मंत्री का गरीब के घर और काक के भाग बड़े भी प्रकाशित हो चुकी हैं। संकलनों में से कुछ रचनाओं का कन्नड़ एवं पंजाबी भाषाओं में भी अनुवाद हो चुका है।


छात्र-छात्राओं को बांटी जर्सियां
बौंली. मेदपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खटीक समाज युवा मोर्चा बौंली की ओर से 54 बालक बालिकाओं व एक कुककम हेल्पर को जर्सियां बांटी। विद्यालय प्रधानाचार्य आशीष राजौरा ने बताया कि अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंद्रमोहन रैगर ने की। विशिष्ट अतिथि विपिन राजौरा व उपाध्यक्ष अशोक राजौरा रहे। कार्यक्रम में खटीक समाज के मोहनलाल राजौरा, केशव राजौरा, भूपेंद्र राजौरा, अमन राजौरा दीपक राजौरा अनेश भदोरिया, रजनीश राजौरा आदि मौजूद थे।

Published on:
14 Jan 2019 04:17 pm
Also Read
View All