सवाई माधोपुर

पेंशनरों का किया सम्मान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
उपस्थित पेंशनर।
कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर।

बौंली. राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा बौंली के पेंशनरों का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार को पेंशनर कल्याण एवं स्वाध्याय केंद्र परिसर में हुआ। पेंशनर समाज के मंत्री राधेश्याम पुरी गोस्वामी ने बताया कि मुख्य अतिथि एसबीआई शाखा बौंली के प्रबंधक हरिकेश मीणा तथा विशिष्ट अतिथि उपसरपंच अब्दुल रऊफ खां एवं जिला महामंत्री दुर्गा लाल शर्मा थे। अध्यक्षता पेंशनर समाज जिला अध्यक्ष हाकिम सिंह ने की। कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद पूर्विया ने मंच संचालन किया। मंत्री राधेश्याम पुरी गोस्वामी ने वार्षिक प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष भगवान सहाय गुप्ता ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

समारोह में आए हुए पेंशनरों ने अपनी कई समस्याएं रखी। जिसका पदाधिकारियों ने समाधान बताया तथा आने वाली समस्याओं और विभिन्न प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी। अधिवेशन के दौरान उपशाखा बौंली के अध्यक्ष पद पर चुनाव हुए। इसमें सीताराम गुप्ता ऑडिटर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान 75 वर्ष आयु के पेंशनरों का सम्मान किया गया। वहीं पेंशनर समाज को सहायता देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।


सजने लगी दुकानें
कुंडेरा. रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मेला को लेकर दुकानें सजने लगी है। रविवार को पैदल यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। श्यामपुरा गांव में बस स्टैण्ड के पास 33 केवी जीएसएस पर यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई।


रिमझिम व फुहारों से मौसम सुहाना
सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय समेत कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। क्षेत्र में रविवार को सुबह से शाम तक रूक-रूककर रिमझिम बारिश होती रही।
जिला मुख्यालय पर सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद रिमझिम फुहारों के बीच बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शहर में रविवार को अधिकतम तापान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


फसलें गिरी
कुंडेरा. क्षेत्र के गांव श्यामपुरा, कुंडेरा, शेरपुर, खिलचीपुर, रावल उलियाना, चकेरी आदि गांव में बरसात व तेज हवा से फसलें गिर गई हैं। बारिश से जलाशयों में पानी की आवक हुई है, लेकिन फसलों के आड़ी पड़ जाने से किसानों को नुकसान हुआ है।

Also Read
View All