सवाई माधोपुर

रणथम्भौर में 25 जिप्सियां प्रतिबंधित

वन अधिकारियों ने पार्क में प्रवेश पर लगाई रोक कागजात पूरे नहीं होने के कारण लगाया प्रतिबंध
2 min read
patrika
ranthambhore tourism

सवाईमाधाोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में नियमों की अवेहलना करने वाले वाहन चालकों पर वन अधिकारियों ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। वर्तमान पर्यटन सत्र की बात की जाए तो वन अधिकारियों ने 25 जिप्सियों के पार्क में प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि यह रोक फिलहाल अस्थाई तौर पर ही लगाई गई है।
इसलिए लगाई रोक
वन अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन सत्र के आगाज से पूर्व रणथम्भौर में पर्यटन वाहनों के पंजीयन का नवीनीकरण किया गया था। उस समय कई वाहनों का पंजीयन कागजात पूरे नहीं होने के कारण नहीं हो पाया था ऐसे में जब तक वाहनों के पूरे कागजात पेश नहीं हो जाते वाहनों के पार्क में प्रवेश पर रोक रहेगी।
कई वाहनों में काम नहीं कर रहा जीपीएस
पार्क में जाने से प्रतिबंधित किए गए अधिकतर वाहनों ेकी जांच के दौरान जीपीएस बंद मिले थे। ऐसे में जीपीएस शुरू होने तक उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। गौरतलब है कि सत्र के आगाज से पूर्व डीओआईटी की टीम की ओर से पर्यटन वाहनों में लगे जीपीएस की जांच की गई थी।
बुकिंग विण्डों पर चस्पां की सूचना
वन विभाग की ओर से गत दिनों प्रतिबंधित वाहनों की सूची वाहन नम्बर सहित शिल्पग्राम स्थित बुकिंग विण्डों पर भी चस्पां की गई है। अब वाहनों की एक बार फिर से जांच की जाएगी। इसके बाद ही वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
पूर्व में भी लगाया था प्रतिबंध
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन वाहनों के पार्क में प्रवेश पर प्रतिबंध लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में फरवरी माह में भी पार्क भ्रमण के दौरान नियमों की अवेहलना करने पर पार्क भ्रमण से जिप्सियों को प्रतिबंधित किया गया था।
इनका कहना है.....
कई पर्यटन वाहनों के कागजात पूरे नहीं होने व जीपीएस नहीं चलने के कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। अगिम आदेश तक उन्हें पार्क में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- अजीत सक्सेना, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना।

Published on:
18 Oct 2018 10:37 am
Also Read
View All