सवाई माधोपुर

डेढ़ लाख बकाया के काटे कनेक्शन, 80 हजार की वसूली की

डेढ़ लाख बकाया के काटे कनेक्शन, 80 हजार की वसूली की
less than 1 minute read
कनेक्शन काटते विद्युत निगम के कार्मिक।
बोदल गांव में बिजली बिल बकायादारों के कनेक्शन काटते विद्युत निगम के कार्मिक।

बहरावण्डा खुर्द. जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जीएसएस बहरावण्डा खुर्द द्वारा सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इसके तहत बोदल, जैतपुर व बहरावण्डा खुर्द के कई बकाया राशि के उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं कई बकायादारों से हजारों रुपए की वसूली की गई। बहरावण्डा खुर्द फीडर इंचार्ज घनश्याम बैरवा ने बताया कि बहरावण्डा खुर्द एवं कुशालीपुरा फीडर के बोदल गांव में कुछ उपभोक्ताओं पर करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि के बिजली बिलों का भुगतान बकाया चल रहा था। इनके जमा नहीं कराने पर विद्युत कनेक्शन काट दिए।

वहीं बहरावण्डा खुर्द कस्बे से बकायादारों द्वारा 80 हजार रुपए की राशि वसूल कर जमा की गई। कुशालीपुरा के फीडर इंचार्ज हरिकेश सैनी ने बताया कि काफी समय से इन गांवों में उपभोक्ताओं के घरेलू बिजली बिल बकाया चल रहे थे। इधर कुशालीपुरा फीडर के गांव जैतपुर में करीब 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर बिजली के बिल बकाया चल रहे है। उपभोक्ताओं से बिलों का भुगतान करने की अपील की। जैतपुर गांव में करीब 15 लाख रुपए की राशि बकाया है जो 28 फरवरी से पहले जमा करवाए जाने हैं। इस दौरान बहरावण्डा खुर्द जीएसएस के कनिष्ठ अभियंता राहुल मंगल भी उपस्थित रहे।

Published on:
26 Feb 2019 03:50 pm
Also Read
View All