सवाई माधोपुर

चुनाव की रणनीति पर की चर्चा सचिन पायलट ने किया क्षेत्र का दौरा

चुनाव की रणनीति पर की चर्चा सचिन पायलट ने किया क्षेत्र का दौरा
2 min read
संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष।

बौंली. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट गुुरुवार को विधानसभा क्षेत्र बामनवास के मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम उपखंड मुख्यालय बौंली के फ्रेंड्स क्लब मैदान पर आयोजित किया गया। पायलट के मंच पर आते ही बारिश होने से अव्यवस्थाएं हो गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक नवल किशोर मीना व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण सहित पीसीसी के पदाधिकारी व कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्र में पायलट केवल बामनवास विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल हुए। पायलट ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण ने संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में संगठित रहने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के विश्वास पर खरे उतरने के बजाय विकास के विरुद्ध कार्य किया है। पायलट ने कहा की कांग्रेस गरीबों और किसानों की पार्टी है और गरीबों के हित में काम करती रहेगी। कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन के निर्देशन में बौंली थाना पुलिस व अतिरिक्त जाप्ता सहित आरएसी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।


जगह जगह हुआ स्वागत : पायलट का दौरे के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ। पूर्व महिला महासचिव इंदिरा मीणा द्वारा जस्टाना, पीपल्दा कोड्याई में स्वागत किया गया
यह रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश महिला महासचिव मंजू शर्मा, प्रदेश सचिव शारदा साद बैरवा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवचरण बैरवा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष बामनवास मनोज शर्मा, दानिश अबरार आईटी सेल प्रभारी, प्रशांत बैरवा, मसरूर आलम शिरवानी आदि मौजूद रहे।


गंगापुर सिटी में 41 सफाईकर्मी पदों पर निकाली लॉटरी अग्रिम आदेश तक लिफाफे में किया सीलबंद
सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद गंगापुर सिटी में सफाईकर्मी भर्ती में प्राप्त आवेदनों में से सफाई कर्मचारी के पद पर चयन के लिए कम्प्यूटर के माध्यम से 41 पदों के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार वर्गवार विधवा/ परित्यागता/दिव्यांग/उत्कृष्ट खिलाड़ी/भूतपूर्व सैनिक /एससी/ एसटी/ओबीसी/सामान्य की निकाल कर उपस्थित सफाई कर्मचारी भर्ती कमेटी के (कमेटी अध्यक्ष) कलक्टर पीसी पवन, सभापति संगीता बोहरा (सदस्य), आयुक्त नरेन्द्र गुप्ता (सदस्य), बीईईओ हनुमान प्रसाद (कलक्टर प्रतिनिधि), मनोनीत पार्षद गोपाल धोमनिया (सदस्य) ने चयनित अभ्यर्थी के परिणाम पर हस्ताक्षर कर उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेशों की पालना में लिफाफे में सील बन्द किया।

Published on:
29 Jun 2018 02:40 pm
Also Read
View All