सवाई माधोपुर

VIDEO. जिले भर में हुए कई कार्यक्रम

युवा सप्ताह जारी
less than 1 minute read
patrika
youth day programe

सवाईमाधोपुर. विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों के तत्वावधान में मनाया जा रहा युवा सप्ताह रविवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर कई कार्यक्रमोंं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र की ओर से सांस्कृतिक दिवस का आयोजन किया गया । इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसी क्रम में युवा भारत संगठन की ओर से संगोष्ठी हुई। इसके बाद महावीर पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े रजत भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञोंं ने युवाओं को योग के विभिन्न आसनों के महत्व की जानकारी देकर नियमित योग करने का संकल्प दिलाया। राजस्थान राज्य भारत स्काट एवं गाइड के तत्वावधान में भी संगोष्ठी व खेल कूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। गौरतलब है यह युवा सप्ताह 19 जनवरी तक जारी रहेगा। इसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Updated on:
13 Jan 2019 01:44 pm
Published on:
13 Jan 2019 01:41 pm