सवाई माधोपुर

बैण्डबाजो के साथ निकाली शोभायात्रा

आसोज का चांद कार्यक्रम मनाया
less than 1 minute read
patrika
बैण्डबाजो के साथ निकाली शोभायात्रा

सवाईमाधोपुर.सिंधी समाज के तत्वावधान में बुधवार को आसोज का चांद कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। समाज के अध्यक्ष रामचन्द कृपलानी ने बताया कि सुबह नौ बजे आवासन मण्डल स्थित झूलेलाल मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद दोपहर बारह से चार बजे तक लंगर का आयोजन हुआ। इसमें सैंकड़ो भक्तों ने प्रसादी पाई। इसके बाद शाम छह बजे से झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर शॅपिंग सेंटर, बस स्टैण्ड आदि मार्गो से होकर पुन: मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद ज्योत को शहर के काला गौरा मंदिर के पास स्थित बावड़ी में विसर्जित की गई। इस दौरान गंगाधर होतवानी, ईश्वरदास, लक्ष्मणदास लालवानी आदि मौजूद थे।
झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र
शोभायात्रा के दौरान झूलेलाल, शंकर भगवान आदि की सजीव झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न सथानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं शोभायात्रा में समाज बंधु भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए।
सत्संग का चला दौर
इस दौरान दिन भर आवासन मण्डल झूलेलाल मंदिर में भजन कीर्तन व सत्संग का दौर चलता रहा। इस दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

Published on:
11 Oct 2018 12:19 pm
Also Read
View All