सवाई माधोपुर

video शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
less than 1 minute read
patrika
सवाईमाधोपुर में नीलकण्ठ महादेव मंंदिर में पूजा-अर्चना करती महिलाएं।

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने उपवास रखा और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। शिवालयों में सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवरात्रि पर्व को लेकर तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। बजरिया में चौथकाबरवाड़ा बस्टैण्ड स्थित विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर, मानटाउन थाने के पास नीलकण्ठ महादेव, सीमेंट फैक्ट्री, हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर स्थित बाबा टी स्टॉल सहित अन्य शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल बनी रही।

नीलकंठ महादेव में तड़के साढ़े चार बजे से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि सुबह से भक्त भगवान शिव को बिल्व पत्र, धतुरा, आंकड़े के फूल, पुष्प माला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करने में जुटे रहे। दिनभर श्रद्धालु मंदिरों में भगवान शिव का जल व दुग्ध से अभिषेक करने में व्यस्त दिखे। वहीं महिलाओं ने सामूहिक रूप से विशेष पूजा-अर्चना की। शिवालयों में फूल बंगला झांकियां सजाई गई। घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए। लोगों ने व्रत-उपवास भी रखा। बजरिया विजयेश्वर धर्माथ ट्रस्ट शिव मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में महिलाओं ने शिवजी की पूजा-अर्चना की। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक घटाभिषेक एवं एक बजे महाआरती हुई।

Updated on:
04 Mar 2019 02:22 pm
Published on:
04 Mar 2019 02:21 pm
Also Read
View All