मंदसौर

समाजकंटकों ने की विद्यालय में तोड़-फोड़

मलारना डूंगर. (मलारना स्टेशन). राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चक बिलोली (बिलोली नदी) में बुधवार रात समाजकंटकों ने जमकर उत्पात मचाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2017, 8:41 PM IST
 kitchen at State High Primary
kitchen at State High Primary

समाजकंटकों ने शौचालय और रसोईघर के दरवाजे तोड़ दिए और सामान बिखेर दिया। दूसरे दिन गुरुवार सुबह सात बजे शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो घटना का पता चला। इस सम्बंध में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक नफीस अहमद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मलारना स्टेशन पुलिस चौकी में शिकायत दी है। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक ने बताया कि गुरुवार सुबह स्टाफ जब विद्यालय पहुंचा तो शौचालयों के दरवाजे क्षतिग्रस्त मिले। परिसर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। आरोपितों ने रसोई घर में भी तोड़-फोड़ का प्रयास किया। इससे पोषाहार पकाने की सामग्री भी बिखरी हुई थी।

खुला परिसर तो हुई घटना

कार्यवाहक प्रधानाध्यापक नफीस अहमद ने बताया कि विद्यालय की चार दीवारी नहीं है। ऐसे में आए दिन समाजकंटक रात के अंधेरे में परिसर में घुस कर बैठे रहकर शराब पीते रहते हैं।गुरुवार सुबह भी परिसर में शराब की खाली बोतल पड़ी मिली।

Published on: