सवाई माधोपुर

इटावा बालाजी मंदिर में मूर्ति को किया खंडित

इटावा बालाजी मंदिर में मूर्ति को किया खंडित
less than 1 minute read
 इटावा गांव स्थित बालाजी का मंदिर।
चौथकाबरवाड़ा इटावा गांव स्थित बालाजी का मंदिर।

शराब के नशे में था युवक आरोपी को किया गिरफ्तार
चौथकाबरवाड़ा. क्षेत्र के इटावा के बालाजी मंदिर में शुक्रवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने मंदिर में मूर्ति से तोडफ़ोड़ कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव को माहौल हो गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ मामले को शांत करवा दिया। घटना के बाद मुख्य मंदिर में ट्रस्ट ने किसी को जाने नहीं दिया तथा इस मामले की रिपोर्ट चौथ का बरवाड़ा थाने में देकर कार्रवाई की मांग की।


पुलिस ने आरोपी को गांव में तलाश कर पकड़ लिया। थानाप्रभारी सोहन सिंह ने बताया कि उन्हें इटावा बालाजी मंदिर में मूर्ति को खंडित कने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया तथा आरोपी स्थानीय निवासी बृजलाल मीना को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी नशे में था। इस मामले को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से अध्यक्ष प्रहलाद मीना की ओर से रिपोर्ट भी दी गई है।

Updated on:
27 Apr 2019 03:30 pm
Published on:
27 Apr 2019 03:30 pm
Also Read
View All