सवाई माधोपुर

हड़ताल खत्म: आज से फिर शुरू होगा पर्यटन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
हुई बैठक में मौजूद लोग।
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित भौमिया मंदिर में हुई बैठक में मौजूद लोग।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की अठखेलियां देखने के लिए आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। शुक्रवार से जारी पर्यटन व्यवसायियों की हड़ताल आखिरकार शनिवार शाम को खत्म हो गई। ऐसे में रविवार सुबह से रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में फिर से पर्यटन गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन व्यवसायियों, वाहन चालकों व वाहन मालिकों आदि की एक बैठक अधिकारियों के साथ शनिवार दोपहर को हुई। इसमें पार्क में एक पारी में प्रतिदिन 144 वाहन भ्रमण पर भेजने वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए जोन नंबर 11 और 12 नया जोन खोलने, मॉडल कंडीशन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने आदि कई मांगों पर सहमति बनी। वन विभाग की ओर से इन सभी मांगों का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही गई। साथ ही अधिकारियों ने बालास आदि बहारी क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव बनाने पर सहमति जताई। इस दौरान मुकेश मीणा इकरामुद्दीन आदि मौजूद थे।


आज जयपुर में होगी बैठक : रणथम्भौर में पर्यटन व्यवसायियों की मांगों के संबंध में सोमवार को जयपुर में उच्च अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव जीवी रेड्डी व अन्य उच्च वन अधिकारी भाग लेंगे और पर्यटन व्यवायियों की मांगों व रणथम्भौर में पर्यटन गतिविधियों के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही अंतिम निर्णय किया जाएगा।


चलता रहा बैठकों का दौर
इससे पहले शनिवार को भी हड़ताल के चलते पर्यटक पार्क भ्रमण पर नहीं जा सके। इससे पर्यटकों में निराश छाई रही। वहीं दूसरी ओर पर्यटन व्यवसायियों की हड़ताल के संबंध में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। इस संबंध में रणथम्भौर रोड स्थित भौमिया मंदिर पर पर्यटन व्यवसायियों की बैठक हुई। इसमें हड़ताल के संबंध में चर्चा की गई।


पर्यटन व्यवसायियों की कई मांगों के संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी है। जयपुर में रविवार को होने वाली बैठक में इन पर चर्चा होगी। लोगों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। रविवार से पर्यटन फिर से शुरू हो जाएगा।
वाईके साहू, सीसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

Published on:
18 Nov 2018 12:29 pm
Also Read
View All