सवाई माधोपुर

विद्यार्थी मित्रों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विद्यार्थी मित्रों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
less than 1 minute read
 कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया
ग्राम पंचायत सहायकों ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया

सवाईमाधोपुर. नियमितिकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को विद्यार्थी मित्रों एवं ग्राम पंचायत सहायकों ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों एवं विद्यार्थी मित्रों ने बताया कि पिछले दो सालों से विद्यार्थी मित्र और ग्राम पंचायत सहायक 6 हजार रुपए के अल्प मानदेय पर काम कर रहे है। इससे उनको आर्थिक परेशानी हो रही है। पंचायत सहायक संघ जिलाध्यक्ष हेमराज दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस अपने घोषणा-पत्र में उन्हें नियमित करन एवं वेतन बढ़ाने के बारे में लिखा था, लेकिन सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई प्रयास नहीं किया। सभी ने बताया कि यदि लोकसभा चुनावों से पहले उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो जयपुर कूच किया जाएगा।


कई मुद्दों पर चर्चा
सवाईमाधोपुर. सैनी विकास संस्थान की बैठक रविवार को आलनपुर स्थित सैनी छात्रावास में संस्थान अध्यक्ष भागचन्द सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिला मंत्री सूरजमल सैनी ने बताया कि बैठक में छात्रावास निर्माण, छात्रावास की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया आदि कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही छात्रावास मेें स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर छात्रावास का आय व्यय का ब्यौरा भी पेश किया गया।


समीक्षा बैठक 7 को
सवाईमाधोपुर. जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह की अध्यक्षता में बीससूत्री कार्यक्रम द्वितीय स्तरीय समिति जिला सवाई माधोपुर की मासिक समीक्षा बैठक 7 मार्च को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी। बैठक में बीससूत्री कार्यक्रम की सूत्रवार विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Updated on:
04 Mar 2019 03:27 pm
Published on:
04 Mar 2019 03:27 pm
Also Read
View All