सवाई माधोपुर

VIDEO सुसाइड प्वांइट बनी चंबल नदी

तीन साल में 7 जनों ने किया आत्महत्या का प्रयास चार लोगों की हुई मौत
2 min read
patrika
chambal river

सवाईमाधोपुर.सवाईमाधोपुूर जिले की प्रसिद्ध नदी चंबल व राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश तीन जिलों को जोडऩे वाली चंबल नदी की यूं तो पहचान मगरमच्छ व घडियालों व अन्य जलीय जीवों के लिए हैं। लेकिन आजकल सवाईमाधोपुर व मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की सीमा पर चंबल नदी सुसाइड प्वांठट बनती जा रही है। पिछले एक माह में ही दो बार मध्यप्रदेश के दो प्रेमी युगलों ने सवाईमाधोपुर के पाली ब्रिज से नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिनमें दोनों युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
चार लोगों की गई जान
अगर पिछले तीन साल की बात की जाए तो सवाईमाधोपुर व श्योपुर जिलें के सात लोग चंबल में कू दकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं जिनमें से चार लोगों की दो मौत हो चुकी है। सवाईमाधोपरुर जिले की सीमा पर चंबल नदी में अब तक छह लोगों ने छंलाग लगाई है।
सीमा विवाद के चलते नहीं है सुरक्षा
चंबल नदी सवाईमाधोपुर व श्योपुर जिले की सीमा पर बहती है। ऐसे में राजस्थान व एमपी के दो अलग- अलग जिलों के कारण यहां रेसक्यु अभियान के दौरान भी सीमा विवाद ही चलता रहता है ऐसे में रेसक्यु अभियान चलाने में भी देरी हो जाती है। अगर सुरक्षा की बात की जाए तो यहां सुरक्षा के भी कोई बंदोबस्त नहीं है।
जाल लगाकर हो सकता है बचाव
पाली ब्रिज पर जाल लगाने से ऐसे मेुं मामलों में कमी लाई जा सकती है। वन विभाग की ओर से धौलपुर में चंबल नदी पर जाल लगाया हुआ है। इसी प्रकार के प्रयास पाली ब्रिज पर भी कारगर साबित हो सकते हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
कब- कब हुए आत्महत्या के प्रयास
2017 में एक युवक पाली ब्रिज पर बाइक छोड़ चंबल नदी में कूद गया था जिसका शव चार दिन बाद मिल पाया था।
23 जून 2018 को मध्यप्रदेश के मानपुर थाना क्षेत्र निवासी बलवंत मीणा पुत्र रामावतार मीणा की पाली ब्रिज से चंबल नदी में कूदने से मौत हो गई थी।
17 अप्रेल 2019 को श्योपुर निवासी एक अधेड चंबल में कूद गया था जिसे सामरसरा चौकी के जवान ने बचाया था।
22 मार्च 2019 को श्योपुर के मानपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल पाली ब्रिज से चंबल नदी में कूद गया था। इसमें युवक की मौत हो गई थी और युवती को रेसक्यु कर बचा लिया गया था।
3 मई 2019 को श्योपुर के मानपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल पाली ब्रिज पर आत्महत्या के लिए पहुंचे। युवक नदी में कूदा, युवती को बचाया। तीन दिन बाद मिला था युवक का शव।
इनका कहना है....
पाली ब्रिज पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस चौकी खुलनी चाहिए साथ ही प्रशासन को नदी पर जाल लगाना चाहिए साथ ही लोगों को जागरुक भी करना होगा ताकि आत्महत्या के मामलों में कमी लाई जा सके।
- जितेन्द्र शर्मा, थानाधिकारी, खण्डार।

Updated on:
21 May 2019 11:38 am
Published on:
21 May 2019 11:38 am
Also Read
View All