
सवाईमाधोपुर. जिले में सुनील कुमार विश्नोई नए पुलिस अधीक्षक होंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात आईपीएस अधिकारियों की स्थानान्तरण सूची जारी की। सूची में सवाई माधोपुर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेशङ्क्षसह का तबादला कर जयपुर एसओजी पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर लगाया गया है। उनके स्थान पर सुनील कुमार विश्नोई को पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी है। उनको जयपुर सीआईडी सीबी पुलिस अधीक्षक से सवाईमाधोपुर लगाया है।
आमने-सामने भिड़ी बाइकें, एक जने की मौत, तीन घायल
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड पर अम्मेरश्वर महादेव मंदिर के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई, जबकि तीन जने घायल हो गए। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार मृतक विजय(18) पुत्र नंदकिशोर ढोली निवासी चकेरी है। वहीं घायल त्रिलोक व हरिओम निवासी चकेरी एवं पुखराज निवासी खिलचीपुर है। प्रत्यक्षदर्शियों े अनुसार इनमें एक बाइक पर तीन जने सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो जने सवार थे। एक बाइक गणेशधाम से हम्मीर सर्किल की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक हम्मीर सर्किल से गणेश धाम की ओर जा रही थी। दोनों बाइकों की स्पीड अधिक होने से अमरेश्वर महादेव मंदिर के पास अचानक से आमने-सामने भिड़त हो गई। घटना के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग गिर गए। बाद में लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
बंदरों को पकडऩे की मांग
सवाईमाधोपुर. भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष संजय सिकरवार ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर साहू नगर सीमेंट फैक्ट्री से बंदरों को पकड़वाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में न्यायालय ने नगरपरिषद को बंदरो को पकडऩे के आदेश दिए थे लेकिन अब तक बंदरों को नहीं पकड़ा गया। आए दिन लाल मुंह के बंदर राह चलते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे है।