सवाई माधोपुर

गांव गांव में किया सर्वे

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
patrika
खण्डार सिंगोर कलंा मे लोगो की जांच करते हुए चिकित्सा टीम ।


खण्डार. ग्राम पंचायत सिंगोर कलां में बीमारी फैलने से मची सनसनी अब थम सी गई है। ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश जाट ने बताया कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक गांव में चिकित्सा टीम सर्वे कर रही है और कोई नया मरीज अब गांव में नहीं दिखा है। चिकित्सा टीम ने गुरुवार को आकोदा गांव में सेंवती गांव में घर घर जाकर सर्वे किया। इनमें 57 मरीज सामान्य बीमारी के पाए गए। मरीजों का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। गांव गोकुलपुर में चिकित्सा टीम सर्वे किया। इसमें 35 लोग सामान्य बीमारी के मिले। गांव मे टीकाकरण किया गया। इनमें 5 टीके डीपीटी बूस्टर के लगाए गए।

क्षेत्र में कराई फोगिंग
खिरनी. कस्बे के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मौसमी बीमारियों के कारण मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। इसके चलते चिकित्सक हरकेश गुर्जर ने टीम गठित कर कस्बे की गली मोहल्लों में कीटनाशक दवा के छिड़काव के निर्देश दिए। इस पर मेलनर्स गिर्राज सिंघल एवं वार्ड ब्वॉय मनोज ने कस्बे के शिव कॉलोनी, मुख्य बाजार, महावर बस्ती, पंसारी मोहल्ले, सरकारी विद्यालय सहित कई कॉलोनियों में फॉगिंग कराई तथा नालियों एवं गंदे पानी जैसी भराव जैसी जगहों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद क्षेत्र के लोगों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता हैं ओर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियां शुरू हो जाती हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कस्बे में एमएललो दवा का छिड़काव करवाया।

Updated on:
12 Oct 2018 12:12 pm
Published on:
12 Oct 2018 12:12 pm
Also Read
View All