सवाई माधोपुर

प्रतिभाओं की होती है हौसला अफजाई

गंगापुरसिटी. समीपवर्ती मोहचा का पुरा गांव में शनिवार देर शाम जाटव समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाज की २०० प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में समरसता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।साथ ही प्रतिभाआं की हौंसला अफजाई होती है।
less than 1 minute read
gangapurcity news
प्रतिभाओं की होती है हौसला अफजाई

गंगापुरसिटी. समीपवर्ती मोहचा का पुरा गांव में शनिवार देर शाम जाटव समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाज की २०० प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में समरसता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।साथ ही प्रतिभाआं की हौंसला अफजाई होती है।

उन्होंने दहेज प्रथा को समाप्त करने की अपील करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सरकार को करारा जवाब देने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक रामकेश मीना व विशिष्ठ अतिथि हिण्डौनसिटी विधायक भरोसीलाल जाटव ने २ अप्रेल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सरकार से वार्ता कर निर्दोष लोगों पर लगाए गए मुकदमों को बापस लिए जाने का आश्वासन भी दिया। इससे पूर्व जिला जाटव समाज सुधार समिति की ओर से अतिथियों को माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान जाटव समाज व ग्रामीणों की ओर से अम्बेडकर मृति प्रकरण में राज्य मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर जिला जाटव समाज सुधार समिति के रमेश सालेदायिा, मदनमोहन खंडीप, वजीरपुर तहसील अध्यक्ष किरोड़ीलाल, शिवचरण जाटव, रणजीत सिंह, एडवोकेट संतोष, अवधेश ठेकेदार, रामसिंह टेलर, भ्ज्ञीमसेन, संतोष मोहचा का पुरा, डॉ. मनोहरीलाल, श्यामलाल आदि मौजूद थे।

Published on:
06 Jan 2019 08:19 pm
Also Read
View All