सवाई माधोपुर

हल्के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

गंगापुरसिटी . वजीरपुर कस्बे के हिंडौन-गंगापुर मार्ग पर बुधवार को एसडीएम सुनीता यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार लोकेन्द्र मीना नेतृत्व में मिस्त्री मार्केट, बस स्टैंड, मुख्य चौराहा एवं जमा मस्जिद तक हल्के विरोध के बीच जेसीबी से अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।
less than 1 minute read
gangapurcity news
हल्के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

गंगापुरसिटी . वजीरपुर कस्बे के हिंडौन-गंगापुर मार्ग पर बुधवार को एसडीएम सुनीता यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार लोकेन्द्र मीना नेतृत्व में मिस्त्री मार्केट, बस स्टैंड, मुख्य चौराहा एवं जमा मस्जिद तक हल्के विरोध के बीच जेसीबी से अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।

नायब तहसीलदार मीना ने बताया कि कस्बे से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए पूर्व में एसडीएम ने व्यापारियों एवं दुकानदारों को सात दिन समय दिया गया था। इसके बाद भी कई अतिक्रमियों ने अपनी दुकानों के आगे से टिनशैड व चबूतरे नहीं हटाए थे। इस पर प्रशासन ने पुलिस जाब्ते के साथ जेसीबी से अस्थाई अतिक्रमणों को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान हल्का विरोध भी हुआ। अतिक्रमण हटने के बाद मार्ग चौड़ा नजर आया।

कस्बे के व्यापारी संतोष अग्रवाल ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सूचना के मुख्य चौराहे से हमारी टिनशैड हटाए गए हैं। उधर नायब तहसीलदार मीना ने बताया कि एसडीएम के आदेश की अनुपालना में सभी को सात दिन का नोटिस दिया गया था। कस्बे के लोगों ने सहयोग किया। कुछेक के सहयोग नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हआकर सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम कार्यालय के रीडर राम सिंह जाट, ग्राम पंचायत प्रशासन, ग्राम विकास अधिकारी शरद माथुर, पटवारी शेर सिंह मीणा, एएसआई संत सिंह चौधरी, पुलिस प्रशासन एवं विद्युत निगम की टीम मौजूद रही।

Published on:
03 Apr 2019 09:00 pm
Also Read
View All