सवाई माधोपुर

मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
परिजनों को सांत्वना देते विधायक दानिश अबरार।
बंधा गांव में मृतक के परिजनों को सांत्वना देते विधायक दानिश अबरार।

सवाईमाधोपुर. राजबाग चौकी के पास गत दिनों बाघ के हमले से शहर के कोली मोहल्ला निवासी नरौती पत्नी रामप्रसाद की मौत की सूचना पर विधायक दानिश अबरार शनिवार को उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान मृतक परिजनों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस पर विधायक ने वन विभाग के सीसीएफ से बात की। वनाधिकारियों ने इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को बनाकर भेजने की बात कही। इसके अलावा विधायक पिछले दिनों फसल की सिंचाई करते समय बिजली का करंट लगने से बंधा निवासी रामोतार की मौत होने की सूचना पर बंधा गांव पहुंचे। मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर मृतक के आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलवाए जाने के निर्देश दिए। इस बीच अबरार ने कहा कि जब भी कोई काम हो, बेझिझक मुझे याद कर लेना।


विधायक का किया अभिनंदन : यहां स्थित विश्वास हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को विधायक दानिश अबरार का नागरिक अभिनंदन किया गय डॉ शिखरचंद जैन ने बताया कि विधायक ने अस्पताल परिसर भी देखा।


जनसुनवाई आज : विधायक दानिश अबरार रविवार को रणथंभौर रोड स्थित अपने निज आवास पर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आमजन से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में दिए गए समर्थन के लिए आभार भी जताएंगे।


बामनवास . कैबिनेट मंत्री रमेश मीना ने कहा कि उपभोक्ताओं के हित सर्वोपरि हैं। शनिवार को जयपुर स्थित निवास पर प्रदेश के प्रमुख उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बात कही।

Published on:
30 Dec 2018 03:24 pm
Also Read
View All