सवाई माधोपुर

VIDEO: महिला का पर्स लेकर भागतेे चोर को दबोचा

प्लेटफार्म एक पर महिला का पर्स छीन भाग रहा था चोर
less than 1 minute read
आरोपी को प्लेटफार्म से दबोच लिया
आरोपी को प्लेटफार्म से दबोच लिया

सवाईमाधेापुर. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात आरपीएफ व जीआरीपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल चोर को दबोचा है। आरपीएफ थानाधिकारी बच्चन देव ने बताया कि आरोपी नन्द किशोर पुत्र गैंदालाल जाति बहेलिया उम्र 38 साल निवासी बडागॉव थाना पीलवा जिला एटा उत्तर प्रदेश को प्लेटफार्म दो पर जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला का पर्स लेकर भाग रहा था ऐसे में आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने उसे प्लेटफार्म से दबोच लिया और पर्स को महिला के सुपुर्द कर दिया। जीआरीपी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक दशरथ सिंह, यशपाल सिंह, जीआरपी थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद थे।


यह सामान था पर्स में
आरोपी के कब्जे से एक कॉफी कलर का पर्स जिसमें सोने जेवरात में सोने का हारए 01 सोने रकडी सैट, कानों की झुमकी, कानों की लटकन, सोने की अंगूठी, सोने का शीसफूल कुल बजन करीब 14 तोला, चॉदी के सामान बजन करीवन 250 गा्रम, नगदी करीव 4000रुपए, पांच एटीएम कार्डए आई कार्ड जप्त सामान की कुल कीमत करीवन 500000. रूपए बरामद किए ।


कंट्रोल से मिली सूचना
आरपीएफ को मामले की सूचना कंट्रोल रूम से मिली कि एक जयपुर- मैसूर एक्सप्रेस में एक व्यक्ति महिला का पर्स चोरी करके भागा है। इसके बाद आरपीएफ ने जीआरपी को सूचना दी और आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई कर चोर को दबोच लिया।

Published on:
10 May 2019 11:52 am
Also Read
View All