सवाई माधोपुर

दिनभर सूरज से आंख-मिचौनी, फिर शाम को जमकर बरसे मेघ

दिनभर सूरज से आंख-मिचौनी, फिर शाम को जमकर बरसे मेघ
2 min read
पानी में साइकिल ले जाते बच्चे।
समा.शहर में मुख्य बाजार में भरे पानी में साइकिल ले जाते बच्चे।

सवाईमाधोपुर . जिला मुख्यालय पर दिनभर बादलों की सूरज से आंखमिचौनी चलती रही। हवाओं में नमी ज्यादा होने से थोड़ी उमस रही। हालांकि शाम करीब पांच बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से शहर की सड़कों पर तेज गति से पानी का बहाव हुआ।


बारिश की बूंदों में नहाया : जिला मुख्यालय पर आधे घंटे तक हुई बारिश में बच्चों ने नहाने का लुत्फ उठाया। शहर के मुख्य बाजार में बारिश की बूंदों के बीच कॉलोनियों के बच्चों ने एकत्रित होकर नहाने का आनंद उठाया।


15 एमएम बारिश : मौसम विभाग के सहायक पर्यवेक्षक बजरंगलाल जाट ने बताया कि बुधवार को शाम को 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले दिनों में भी मानूसन के सक्रिय रहने की संभावना है।


खिरनी. कस्बे में दोपहर बाद करीब एक घंटे हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन पंचायत द्वारा समय पर नालियों की सफाई नहीं कराने से बारिश का पानी कीचड़ के साथ सड़क पर जमा हो गया।


पीपलदा. कस्बे में करीब बीस मिनट तक अच्छी बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला।


भगवतगढ़. कस्बे एवं आस-पास के क्षेत्र में साढ़े चार बजे आसमान में काले बादल मंडराने लगे। बादलों को देखकर लोगों ने क्षेत्र में अच्छी बारिश की आस लगाई। परन्तु काले बादल कुछ देर बरसने के बाद शांत हो गए।


मित्रपुरा. उपतहसील क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। मानसून की पहली दस्तक के साथ ही तालाब व नाड़ी में पानी इक_ा हो गया।


चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में शाम हुई हल्की बारिश से दिनभर की गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम खुशनुमा हो गया।


मलारना डूंगर. इलाके में बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

Published on:
28 Jun 2018 11:28 am
Also Read
View All