सवाई माधोपुर

Ranthambore National Park: रणथंभौर नेशनल पार्क में भालू के सामने टाइगर ने किया सरेंडर, VIDEO हो रहा वायरल

सवाईमाधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी के दौरान पर्यटकों ने वाइल्ड लाइफ का रोमांचक नजारा देखा। बाघिन रिद्धि के मेल शावक और भालू के आमने-सामने आने से कुछ क्षणों तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

less than 1 minute read
Ranthambore National Park, Ranthambore National Park video, bear tiger fight, bear tiger fight video, bear tiger fight viral video, Sawaimadhopur news, रणथंभौर नेशनल पार्क, रणथंभौर नेशनल पार्क वीडियो, भालू टाइगर फाइट, भालू टाइगर फाइट वीडियो, भालू टाइगर फाइट वायरल वीडियो, सवाईमाधोपुर न्यूज
फोटो- पत्रिका

सवाईमाधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी के दौरान पर्यटकों को एक रोमांचक नजारा देखने को मिला। यहां जोन चार और तीन की सीमा पर बाघिन रिद्धि का मेल शावक और एक भालू आमने-सामने आ गए। इस दृश्य को देखकर सफारी पर मौजूद पर्यटक उत्साहित हो उठे और उन्होंने इसे कैमरे में कैद कर लिया।

भालू रिद्धि के मेल शावक के सामने आया

जानकारी के अनुसार भालू अचानक रिद्धि के मेल शावक के सामने आ गया। शावक ने भालू को देखते ही आक्रामक रुख अपनाया। टाइगर के आक्रामक होते ही भालू भी हमलावर हो गया और अपने दोनों पैरों पर खड़ा होकर हमला करने की मुद्रा में आ गया। कुछ क्षणों तक दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

यह वीडियो भी देखें

संभावित लड़ाई टली

इसी दौरान शावक ने अचानक अपना रुख बदलते हुए घास में बैठकर भालू के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद संभावित लड़ाई टल गई और दोनों अलग हो गए। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। रणथंभौर सफारी में वाइल्ड लाइफ के ऐसे दुर्लभ क्षण पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन जाते हैं। इन दिनों रिद्धि का मेल शावक पर्यटकों में खासा लोकप्रिय हो रहा है। इससे पहले वह पेड़ पर चढ़ते हुए और एक बगुले को मुंह में लेकर खेलते हुए भी देखा जा चुका है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl

Published on:
24 Jan 2026 06:27 pm
Also Read
View All
पांचना बांध: MLA रामकेश मीणा बोले- अगर मैं राजनीति कर रहा हूं तो इस्तीफा मांग लो…लेकिन पानी छोड़ दो

Panchna Water Dispute : पांचना जल विवाद का हल निकलने की उम्मीद, भरतपुर में आज किसान प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक

त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग पर एक बार फिर बाघिन का मूवमेंट, अगले आदेश तक परिक्रमा पर रोक

राजस्थान: पांचना बांध के पानी की मांग को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को एक घंटे तक किया जाम

सवाईमाधोपुर के सुरेली रेलवे स्टेशन पर शादीशुदा युवक-युवती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह