सवाई माधोपुर

बगीचे से जंगल में निकले बाघ-बाघिन, वन विभाग व ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बगीचे से जंगल में निकले बाघ-बाघिन, वन विभाग व ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
2 min read
patrika
सवाईमाधोपुर के एंडा के पास बगीचे में मिले बाघ के पगमार्क।


सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से बाहर निकलकर एण्डा गांव में आंवले के बगीचे में आए बाघ बाघिन मंगलवार देर रात को जंगल की ओर निकल गए। इससे वन विभाग व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
धूंधरमल का दर्रा चौकी क्षेत्र में है मूवमेंट : वन अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुबह ट्रेकिंग के दौरान वनकर्मियों को जोन पांच के पास धूंधरमल का दर्रा चौकी क्षेत्र में बाघ-बाघिन के पगमार्क मिले हैं। रेस्क्यू टीम प्रभारी राजवीर ने बताया कि अब पगमार्कों के आधार पर मिलान करने की बाघ की पुख्ता पहचान की जा सकेगी।

सैनी वल्र्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक
सवाईमाधोपुर. सैनी वल्र्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल सैनी की अध्यक्षता में आवासन मण्डल रोड स्थित एक निजी विद्यालय पर हुई। प्रदेशमंत्री भगवान माली ने बताया कि इसमें सर्वसम्मति से युुवा सैनी को सैनी वल्र्ड इकॉनोमिक फोरम का जिलाध्यक्ष व नरेन्द्र सैनी को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रभुदयाल सैनी को सलाहकार मनोनीत किया गया। इस दौरान कमलेश सैनी, मुकेश सैनी, सुरेन्द्र सैनी, जितेन्द्र सैनी आदि मौजूद थे।
उत्कृष्ट कार्य पर शर्मा सम्मानित : सवाईमाधोपुर. ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में गत दिनों आयोजित समारोह में समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर पूर्व मानटाउन ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया। लोगों ने कहा कि शर्मा ने युवाओं को संगठन में जोडऩे का कार्य किया है।
ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान 9 को

सवाईमाधोपुर. वैष्णव ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह नौ सितम्बर को आलनपुर सर्किल के पास एक मैरिज गार्डन में होगा। पदाधिकारियों ने बुधवार को सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, आयोजन कमेटी अध्यक्ष लोकेन्द्र वैष्णव, सुरेश वैष्णव, विनोद वैष्णव, भरलाल वैष्णव आदि ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी ली।

गाइडिंग के गुर सिखाए
सवाईमाधाोपुर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आवासन मण्डल स्थित स्काउट मैदान पर चल रहे गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में छात्राध्यापिकाओं को गाइडिंग के गुर सिखाए। शिविर संचालिका बसंती शर्मा ने बताया ने संकेत पायनयरिंग आदि विधाओं की जानकारी दी। इस दौरान किरण महावर, उमा वर्मा, महावीर जैन आदि मौजूद थे।

Published on:
23 Aug 2018 02:38 pm
Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद