सवाई माधोपुर

नए साल के स्वागत को तैयार बाघों की नगरी,रणथम्भौर में पर्यटकों की बहार

नए साल के स्वागत को तैयार बाघों की नगरी,रणथम्भौर में पर्यटकों की बहार
less than 1 minute read
sawaimadhopur ranthmbhor
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में की गई सजावट।

सवाईमाधोपुर. नए वर्ष के स्वागत और विदा लेते साल का जश्न मनाने के लिए देश-विदेश से आए सैलानियों ने बाघों की नगरी में डेरा डाल लिया है। इनकी खातिर को पर्यटन व्यवसायियों ने खासे इंतजाम किए हैं। होटल व रेस्टोरेंट लकदक रोशनी से सज गए हैं। इधर, शहर के लोग भी जश्न की तैयारियों में पीछे नहीं है। गली-मोहल्लों में डीजे के साथ खान-पान के प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। अब सब को सोमवार रात का बेसब्री से इंतजार है।

ऑनलाइन बुकिंग फुल
रणथम्भौर में नए साल का क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नए साल पर पर्यटकों ने जंगल सफारी की ऑनलाइन बुकिंग करीब एक माह पूर्व ही कर ली थी। वहीं करंट ऑनलाइन बुकिंग को लेकर मारामारी चल रही है।

चार हजार से अधिक पर्यटक जाएंगे भ्रमण पर
वन सूत्रों के अनुसार करीब चार हजार से अधिक पर्यटक नए साल पर पार्क भ्रमण पर जाएंगे। वहीं पर्यटकों के स्वागत के लिए वन विभाग तैयारियों में जुटा है।

होटलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
नए साल की पूर्व संध्या पर रणथम्भौर रोड स्थित होटलों में डांस, खेलकूद व कैम्प फायर आदि कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वहीं कई होटलों में नए साल को यादगार बनाने के लिए कलाकार बुलाए जाएंगे।

इनका कहना है...
नए साल पर रणथम्भौर में करीब 4 हजार से अधिक पर्यटकों के भ्रमण पर जाने की संभावना है। पर्यटकों के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
- वाईके साहू, सीसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

Published on:
31 Dec 2018 06:01 am
Also Read
View All