सवाई माधोपुर

टे्रक मेंटेनरों को मिल सके गा कैडर परिवर्तन का लाभ

गंगापुरसिटी . रेलवे में अन्य विभागों की तरह टे्रक मेंटनर भी अपने कैडर में परिवर्तन करा सकेंगे। इसके लिए रेलवे की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
less than 1 minute read
gangapurcity news
टे्रक मेंटेनरों को मिल सके गा कैडर परिवर्तन का लाभ

गंगापुरसिटी . रेलवे में अन्य विभागों की तरह टे्रक मेंटनर भी अपने कैडर में परिवर्तन करा सकेंगे। इसके लिए रेलवे की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।


रेलवे की ओर से कर्मचारी हित में की जा रही इस कवायद से विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले टे्रक मेंटेनर यांत्रिक, विद्युत एवं टे्रफिक जैसे विभागों मेें अपने अनुसार कैडर परिवर्तन करा सकेंगे। टे्रक मेंटेनरों के कैडर परिवर्तन के लिए रेलवे बोर्ड में नियमों का प्रावधान तो है, लेकिन टे्रक मेंटेनरों के पद लम्बे समय से खाली होने से ट्रेक मेंटेनर को मनमाफिक कैडर में स्थानांतरित नहीं किया जा रहा था।

एनएफआईआर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं डब्ल्यूसीआरएमएस के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. भटनागर ने रेलवे बोर्ड के समक्ष सुझाव देते हुए बताया कि यदि अन्य विभागों की कुल रिक्तयों में से १० प्रतिशत पद ट्रेक मेंटेनरों की भर्ती में जोड़ दिए जाते तो टे्रक मेंटेनरों को अन्य विभागों में १० प्रतिशत तक कैडर परिवर्तन किया जा सकता है।

महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 13 मई को आदेश जारी करते हुए यांत्रिक, विद्युत, ट्राफिक एवं अन्य विभागों की १० प्रतिशत रिक्तयों को टे्रक मेंटेनर की रिक्तयों में जोडऩे के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार अब टे्रक मेंटेनर अपने हिसाब से विभाग चेंज करवा सकेंगे। कैडर परिवर्तन की मांग मानने पर महामंत्री सतीश कुमार, मंडल सचिव अब्दुल खालिक, मंडल अध्यक्ष जी.पी. यादव, जेबी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बने सिंह, प्रवक्ता बीएस गुर्जर, पीसी मीणा, राजूलाल गुर्जर, आमीन गद़्दी, रमेश चंद्र मीणा, समयसिंह मीणा, बलराम गुर्जर, अमरसिंह गुर्जर, रामअवतार मीणा, राकेश आदि ने हर्ष जताया है।

Updated on:
17 May 2019 12:07 pm
Published on:
17 May 2019 12:07 pm
Also Read
View All