सवाई माधोपुर

कठिन हुई माता के मंदिर की डगर श्रद्धालु परेशान

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
 चौथ माता बाइपास मार्ग।
चौथ का बरवाड़ा. क्षतिग्रस्त चौथ माता बाइपास मार्ग।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में चौथ माता मंदिर पर पूरे साल लोगों का आना जाना बना रहता है। पहले जाम लगने के कारण प्रशासन ने कुछ सालों माता मंदिर जाने के लिए बाइपास का निर्माण करवाया, लेकिन सड़क की स्थिति अब दयनीय हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।


मुख्यमंत्री दौरे के दौरान करवाई थी मरम्मत
कुछ माह पहले मुख्यमंत्री दौरे के समय लाखों रुपए की राशि खर्च कर पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत कराई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही मार्ग फिर से क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, बाइपास के पास एक होटल निर्माण के दौरान निर्माण सामग्री मार्ग में पड़ी होने से भी परेशानी बढ़ रही है।


पेयजल की पाइप लाइन टूटने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग का जल्द निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
मुरारी लाल मीना, सहायक अभियंता, चौथ का बरवाड़ा


लम्बित प्रकरणों की जानकारी के लिए की बैठक
खण्डार. न्यायालय परिसर में तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी ने 8 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में 5 अक्टूबर को लम्बित प्रकरणों की जानकारी के लिए कर्मचारियों की बैठक की। इसमें बैंक प्रतिनिधि, वित्तीय संस्थाओं के साथ अधिक से अधिक प्रिलिटिगेशन प्रकरणों को चिह्नित कर निस्तारण के लिए लोक अदालत में रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सभी वित्तिय संस्थाओं के प्रमुख मौजूद थे। वहीं राउमावि में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर नालसा योजना की जानकारी दी। इस दौरान अधिवक्ता रविशंकर अग्रवाल, प्रधानाचार्य रामसिंह मीणा आदि उपस्थित थे।


विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
बौंली. नालसा द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसरण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन एक निजी विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता नारायण मीणा व पैरा लीगल वालंटियर बामचंद भदोरिया ने छात्र छात्राओं को कानून की जानकारी दी।

Updated on:
07 Oct 2018 04:08 pm
Published on:
07 Oct 2018 04:08 pm
Also Read
View All