
विधायक दानिश अबरार सोमवार को खैरदा लोहा मील स्थित नंदबाबा गोशाला पहुंचे। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने अबरार को गोशाला की स्थापना व संचालन के बारे में जानकारी देते हुए गोशाला का भ्रमण करवाया। विधायक अबरार ने गोवंश के चारे, पानी की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने समिति द्वारा गोवंश के सेवार्थ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि वर्तमान में सिमटते चरागाह के कारण बेघर हुए गोवंश के लिए गोशालाओं का संचालन बहुत आवश्यक है। इस दौरान अबरार व मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों ने गोवंश को हरा चारा खिलाया।
नववर्ष मिलन समारोह 2 को
सवाईमाधोपुर. राजस्थान राज्य विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की जिला शाखा की बैठक सोमवार को कृषि उपज मण्डी परिसर स्थित श्रमिक भवन में हुई। महामंत्री घनश्याम शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से 2 फरवरी को शहर में पुरानी निजामत के पास स्थित सामुदायिक भवन में नववर्ष मिलन समाारोह करने का निर्णय किया गया। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।