सवाई माधोपुर

हमारा कैंडिडेट कौन हो….

संभावित उम्मीदवारों से सवाल जबाब
2 min read
patrika
diiyakumari

सवाईमाधोपुर. आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव कीसरगर्मियां शुरू हो गई है। हर पार्टी अपने अपने दावेदरों के नाम पर मंथन कर रही है। ऐसे में पत्रिका ने देश के राजनैतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों की नब्ज टटोलना शुरू किया है। इसी क्रम में भाजपा से वर्तमान विधायक दीयाकुमारी व कांग्रेस के संभावित दावेदार डॉ. मुमताज अहमद से पत्रिका ने बातचीत की ओर उनकी चुनावी योजनाओं, प्राथमिकताओं व घोषणा पत्र के बारे में जाना। पेश है एक रिपोर्ट....
विधायक दीयाकुमारी से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्राथमिकताओं के संबंध में सवाल जबाब
सवाल- अगर दुबारा मौका मिला तो आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी।
जबाब-सवाई माधोपुर से दोबारा विधायक प्रत्याशी होने पर मेरी प्राथमिकताएं होंगी यहाँ पर रोजग़ार को प्रोत्साहन देना, साथ ही साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में यहाँ पर कार्य करना तथा उच्च स्तर के शिक्षण संस्थाओं को यहाँ पर लाना मेरी प्राथमिकता होगी।
सवाल- घोषणा पत्र में क्या खास होगा
जबाब- वैसे तो मैं घोषणा पत्र से ज़्यादा विश्वास ज़मीनी स्तर पर कार्य करने में रखती हूँ। फिर भी घोषणा पत्र में कुछ अहम कार्य होंगे । जैसे कि हम्मीर ब्रिज को चौड़ा कराना, जिले में लोगों को रोजगार से जोडऩे के लिए उद्योग की स्थापना, शिक्षा में यहाँ का स्तर उठाना व क्षेत्र का सर्वागींण विकास करना लक्ष्य होगा।
.....
सवाल- क्षेत्र के विकास के लिए क्या विजन है।
जबाब- सवाई माधोपुर के विकास के लिए मेरा जो विजऩ है वैसे तो वो मेरे द्वारा किए गए कार्यों में दिखता है। मेरा विजऩ तो सवाई माधोपुर को एक ए कैटेगोरी के शहर के तौर पर विकसित करने का है। और मेरा मानना है की सवाई माधोपुर में वो सभी क्षमता है की वो भी राजस्थान के किसी भी बड़े शहर को मात कर सकता है और ये बात मैं और ज़्यादा विश्वास के साथ इसलिए बोल सकती हूँ क्योंकि इस शहर और हमारी प्रदेश की राजधानी दोनो ही मेरे पूर्वजों द्वारा बसाए गए है तो अगर एक विकसित हो सकता है तो दूसरा क्यों नही सिर्फ़ साफ नीयत से काम करने की आवश्यकता है।
....
कांग्रेस दावेदार डॉ. मुमताज अहमद से सवाल- जबाव....
सवाल- अगर पार्टी से मौका मिला तो आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी।
जबाब- अगर पार्टी मौका देती है तो सवाईमाधोपुर का सर्वागीण विकास करना प्राथमिकता होगी। साथ ही जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाना, रणथम्भौर में पर्यटन को बढ़ावा देना आदि मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।
सवाल- घोषणा पत्र में क्या खास होगा
जबाब- घोषणा पत्र में शहर के विकास को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। साथ ही घोषणाा पत्र को अक्षरश लागू करने का प्रयास होगा। इसमें महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर नकेल आदिनितीयों को स्थान दिया जाएगा।
सवाल- क्षेत्र के विकास के लिए क्या विजन है।
जबाब- क्षेत्र के विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। हर वर्ग व तबके की सुविधाओं के लिए कार्य करने पर जोर रहेगा। साथ ही बिजली पानी आदि आधूरभूत सुविधाओं को गांव गांव पहुंचाने पर जोर रहेगा।

Also Read
View All