सवाई माधोपुर

महिलाएं भी लट्ठ, दांतली लेकर पहुंची

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
sawaimadhopur
महिलाएं भी लट्ठ, दांतली लेकर पहुंची

महिलाएं भी लट्ठ, दांतली लेकर पहुंची
सवाईमाधोपुर. जाम स्थल पर गुर्जर समाज की महिलाएं भी लट्ठ, दांतली लेकर पहुंची। महिलाएं भी गौरव यात्रा के पूरजोर विरोध के लिए गीत गाती हुई जाम स्थल पर पहुंची।

वाहनों को किया डायवर्ट
आरामपुरा के पास जाम लगने के बाद प्रशासन ने वाहनों का रूट कोटा-लालसोट व जयुपर मेगा हाइवे की ओर डायवर्ट कर दिया। इससे यातायात के साधनों या मुसाफिरों को समस्या का सामना नहीं करने पड़े।

भाजपा देती नहीं, कांग्रेस बोलती नहीं
गुर्जर नेता शैलेन्द्र एडवोकेट ने कहा कि हमारा समाज पिछले कई वर्षों से आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन किसी भी सरकार ने गुर्जर समाज की मांगों को नहीं माना है। भाजपा आरक्षण देना नहीं चाहती व कांग्रेस इस मुद्दे पर समाज के पक्ष में कुछ बोलना नहीं चाहती। अबकी बार सरकार ने समाज की मांगे नहीं मानी तो इस सरकार को इसका खामियाजा आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

प्रशासन रहा अलर्ट
गुर्जर आंदोलनकारियों द्वारा जाम लगाने के बाद पुरा प्रशासन मुस्तैद रहा।जाम स्थल से पल-पल की खबर उच्चाधिकारियों के पास पहुंच रही थी। इसके चलते गुर्जर समाज के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने जिले में अन्य जगहों पर हेलीपेड बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी थी।

आस-पास के गांवों से हुई राशन पानी की व्यवस्था
जाम स्थल पर रातभर डटे रहे लोगों के लिए आस-पास के गांवों के लोगों ने खाने-पीने की व्यवस्था की। सुबह के समय नाश्ता छाछ चाय आदि की भी व्यवस्था की गई।

आरपीएफ ने स्टेशन पर तैनात किए जवान
गुर्जर आंदोलन को देखते हुए आरपीएफ की ओर से भी रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ के जवान तैनात किए गए । आरपीएफ थनाकधिकारी बच्चनदेव ने बताया कि सुरक्षा के लिए कोटा से 250 जवानों का जाप्ता बुलाया गया। इन्हें सवाईमाधोपुर, मखैली, गंगापुर आदि स्थानों पर तैनात किेया गया। शाम को आंदोलन के स्थगित होने की सूचना के बाद आरपीएफ के जवानों को हटाया गया।

Published on:
17 Aug 2018 06:05 am
Also Read
View All