सवाई माधोपुर

पहलवानों ने दिखाया दम

पहलवानों ने दिखाया दम
less than 1 minute read
पहलवानों ने दिखाया दम
पहलवानों ने दिखाया दम

बालेर. ग्राम विचपुरी गुजरान में रविवार को पहलवान छैलबिहारी गुर्जर द्वारा 105 किलो नाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करौली सवाईमाधोपुर के कर्ई पहलवानों ने भाग लिया। आयोजक पहलवान छैल बिहारी गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता मे ंचार पहलवान संयुक्त विजेता रहे। इनमें बबलू गुर्जर जाखेड़, बच्चू गुर्जर बाजोली, सचिन गुर्जर करौली खूबपुरा, पवन जाट रोडावद आदि रहे।

समारोह की तैयारियों पर चर्चा
सवाईमाधोपुर. अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा की जिला शाखा की बैठक रविवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई। बैठक में 30 मार्च को जयपुर में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर के तैयारियों पर चर्चा की गई। यह जानकारी युवा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने दी।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम 7 से
पीपलदा. ग्राम पंचायत मुख्यालय पीपलदा स्थित सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत 7 मार्च से तीन दिवसीय कई कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दौरान प्रतियोगिताएं, देशभक्ति गीत सहित कार्यक्रमों का आयोजन होगा। व्यवस्थापक कैलाशचन्द सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन 7 मार्च को निबंध प्रतियोगिता, बाल अन्त्याक्षरी, देशभक्ति गीत, वाद विवाद प्रतियोगिता, दूसरे दिन 8 को विद्यालय में सरस्वती मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व तीसरे दिन 9 मार्च को प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा।

Also Read
View All