खास मौकों के लिए बनाई गई थी ये चीज
नई दिल्ली: आज के दौर में साइंस ने काफी तरक्की कर ली है। हर क्षेत्र में कई ऐसी खोज करके उन्होंने ये बता दिया कि इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत है। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने साइबेरिया में एक अद्भुत खोज की है, जिसे देखकर खुद वैज्ञानिक हैरान है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी क्या चीज मिली है।
साइबेरिया में स्थित डेनिसोवा गुफा में वैज्ञानिकों को एक प्राचीन काल का कंगन मिली है, जिसे 40 हजार साल पुराना बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये अब तक खोजे गए गहनों में सबसे पुराना है, जिसे देखकर वो खुद हैरान है। इस गुफा से 1 लाख 25 हजार साल पहले विलुप्त हुए जानवरों की हड्डियां भी मिली थी। इस गुफा का नाम डेनिसोवन लोगों के नाम पर रखा गया है, जो मानव की एक रहस्यमयी प्रजाति के तौर पर जाने जाते हैं। यह आनुवंशिक रूप से होमो सैपियन्स और निएंडरथल प्रजाति के मानव दोनों से अलग थे।
इस कंगन की जांच में पता चला कि ये क्लोराइट नाम के पत्थर से बना है और ये बहुत ही नाजुक है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसे कंगल शायद किसी विशेष व्यक्ति के लिए और विशेष मौकों पर पहने जाते थे। इसलिए इनको बनाया गया था। इसकी चमक देखकर हर कोई हैरान है। इस कंगन पर जैसे ही तेज सूजर की किरणें पड़ती हैं, तो ये चमकने लगता है। साथ ही रात में आग की रोशनी में ये हरे रंग की रोशनी बिखरेता है। वहीं हाल ही में में वैज्ञानिकों को एक डेनिसोवन महिला की उंगली की हड्डी और दांत मिले थे। इससे ये पता चलता है कि उनमें और निएंडरथल या आधुनिक मनुष्यों में कोई रूपात्मक समानता नहीं थी।